विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

कान में जमा हुआ मैल कैसे निकालें? मिनटों में साफ होंगे कान, अपनाए ये घरेलू उपाय

Ear Wax Removal Home Remedies: गलत तरीके से निकाला गया मैल कान को इंफेक्ट कर सकता है. अब सवाल ये है कि सही तरीके से इस गंदगी को बाहर कैसे निकाला जाए? इसका जवाब जानने के लिए लेख में बने रहिए. 

कान में जमा हुआ मैल कैसे निकालें? मिनटों में साफ होंगे कान, अपनाए ये घरेलू उपाय
कान का मैल कैसे साफ करें | kaan se mail nikalne ka tarika

Ear Wax Removal Home Remedies: कान के अंदर जमा होने वाला मैल या वैक्स को सेरेमिन (Cerumen) भी कहा जाता है. दरअसल ये मैल कई कारणों की वजह से कान में जम सकता है, जो कई तरह की समस्याओं की वजह भी बन सकता है. ऐसे में समय रहते कानों को साफ करना बेहद जरूरी है. लोग कान के अंदर जमा मैल निकालने के लिए तरह-तरह की ट्रिक्स अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गलत तरीके से निकाला गया मैल कान को इंफेक्ट कर सकता है. अब सवाल ये है कि सही तरीके से इस गंदगी को बाहर कैसे निकाला जाए? इसका जवाब जानने के लिए लेख में बने रहिए. 

घर बैठे कान का मैल कैसे निकाले? | How To Remove Ear Wax | Kan ka Mail Kaise Nikale

तेल का करें इस्तेमाल

कान को नेचुरली साफ करने के लिए आप नारियल तेल, बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं. मैल को आसानी से बाहर निकालने के लिए 2 से 3 बूंद तेल की लें और उसे हल्का गर्म कर लें. इसके बाद तेल की कुछ बूंदें किसी कपड़े या रूई में डीप करके कान के अंदर डालें. पहले कुछ देर तक सिर को झुका कर रखें फिर एक से दो मिनट बाद सिर सीधा करें और कान को साफ करें. ऐसा करने से मैल आसानी से बाहर या जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: Makhana Khane Ke Nuksan: ये 4 लोग भूलकर भी न खाएं मखाना, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने...

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी

आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को 1:1 रेशियो में मिलाकर एक ड्रॉपर में स्टोर कर लें. फिर इसकी कुछ ड्रॉपस को कान में डालें. ड्रॉपस डालने के बाद कुछ देर तक सिर को झुका कर रखें और 5 से 10 मिनट बाद सीधा करें और कान को एक कपड़े से साफ करें. यह घरेलू उपाय कान में जमी गंदगी को आसानी से बाहर निकालने में मदद कर सकता है. 

गर्म पानी 

इसके अलावा आप गर्म पानी से एक सिरेमिक या प्लास्टिक की बोटल को भरकर धीरे-धीरे कान में डालें नीचे की डायरेक्शन में झुका कर फ्लश करें. इसे 2 से 3 बार करने से कान के अंदर जमा मैल बाहर निकल आएगा. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपके कान में बार-बार मैल जमा हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
  • कान को अच्छे से साफ करते समय सावधानी बरतें और अगर आप कान में दर्द, सूजन या संक्रमण से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
  • कान को साफ करते समय तेज वस्तुओं का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने से कान में चोट लग सकती है.

Watch Video: Sr Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Remove Earwax At Home, Earwax Removal Trick, Kan Ki Gandagi Nikalne Ke Upay, Kaan Ka Mail Saaf Karne Ka Tarika, Easy Earwax Removal, Earwax Cleaning TipsHome Remedies For Earwax, Safe Ear Cleaning Methods, Quick Earwax Removal Technique, How To Clean Earwax Naturally, Ear Wax Removal Home Remedy, Kan Ka Mail Saf Karne Ka Asan Tareeka, Ear Hygiene Tips, Simple Earwax Removal Tricks, Ear Wax Cleaning With Oil, Safe Methods To Remove Earwax, DIY Earwax Cleaning, Effective Earwax Removal Solutions, Natural Ways To Clean
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com