Weather Update Health Tips: जैसे-जैसे पारा 40 के पार जा रहा है, अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ हफ्ते सेहत के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है, अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो इस मौसम में भी स्वस्थ रह सकते हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा,"मई के दूसरे (8-14 मई) और चौथे (22-28 मई) सप्ताह में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी तट में लू चल सकती है.
सरकार ने कहा-
केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह के मुताबिक,"सरकार गर्मी से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. राज्य और जिला स्तर पर पेयजल की उपलब्धता, सुचारू शीतलन व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहल जरूरी. बच्चों, बुजुर्गों और बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों सहित संवेदनशील समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
लू और गर्मी में सेहत का ख्याल कैसे रखें? (How to take care of your health during heatwave)
- खूब पानी पिएं- प्यास न भी लगे, तब भी पानी पीते रहें. नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करें.
- दोपहर में बाहर न निकले- कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें.
- हल्के कपड़े पहनें- गहरे रंग के और टाइट कपड़ों के बजाय सूती (Cotton) और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें.
- खान-पान का ध्यान- ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें. ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा खाएं.
- ओआरएस- अगर ज्यादा पसीना आए या कमजोरी महसूस हो, तो ओआरएस का घोल पिएं.

बच्चे और बुजुर्ग क्या सावधानी रखें- (What precautions should children and the elderly)
- बच्चों की त्वचा नाजुक होती है और बुजुर्गों की इम्यूनिटी कम, इसलिए उन्हें लू जल्दी लगती है. उन्हें दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न जाने दें. अगर जाना जरूरी हो, तो सिर को गीले कपड़े या टोपी से जरूर ढकें.
- स्किन और आंखों का ख्याल
- तेज धूप और पसीने से घमौरियां, फंगल इन्फेक्शन और आंखों में जलन (Red eyes) की समस्या आम है.
- बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन और सनग्लासेस जरूर लगाएं.
हीट स्ट्रोक के लक्षण- (Symptoms of heat stroke)
- बहुत तेज सिरदर्द होना
- चक्कर आना
- आंखों के सामने अंधेरा छाना
- पसीना आना बंद हो जाना
- स्किन एकदम लाल और गर्म हो जाना
- तेज बुखार के साथ उल्टी महसूस होना.
ये भी पढ़ें- Experience: 30 दिन रोज दही खाया, पेट की परेशानी में बड़ा फर्क दिखा
कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं