Natural Home Remedies For Grey Hair: समय से पहले बालों का सफेद (Safad Baal) होना बहुत आम हो गया है, कई युवा इस स्थिति से पीड़ित हैं. सिर पर दिखने वाली चांदी (Balon me chandi aana) के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, तनाव, हार्मोनल असंतुलन और खराब जीवनशैली (Lifestyle) इसके मुख्य कारण हैं. वहीं, आजकल उपलब्ध हेयर डाई और हेयर कलर (Hair Color) बालों को रंगने के लिए आसान उपाय लगते हैं, लेकिन इनमें केमिकल होने के कारण बालों को ज्यादा नुकसान होता है. ये केमिकल रंग स्थायी (White Hair To Black Hair Permanently) नहीं होते और अस्थायी रंगों के बार-बार उपयोग से बालों के टूटने और झड़ने की संभावना अधिक हो जाती है. इसी बारे में हमने बात की ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से और उनसे लिए कुछ एक्सक्लूसिव टिप्स. तो चलिए जानते हैं सफेद बालों से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं?
How can I stop white hair naturally? आपके बाल भी अपनी चमक खो देते हैं और बेजान, रूखे और बदरंग हो जाते हैं. यह बालों के झड़ने (Hairfall) का कारण भी बन सकता है. इसके बजाय आपको नेचुरल और ऑर्गेनिक उपचार चुनने चाहिए, जिसमें हिना (Heena), इंडिगो और कत्था (Kattha For Whit Hair) जैसे प्राकृतिक रंगों के साथ अन्य हर्बल अर्क शामिल होते हैं जो बालों की हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करतेहैं. आप सफेद बालों के लिए इन घरेलू उपचारों (Gharelu Nuskhe) को भी आजमा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाल सफेद होने से रोकने के घरेलू उपाय, जानें सफेद बाल जड़ से खत्म कैसे करें? | सफेद बालों का रामबाण इलाज | Baal safed hone se kaise roke
सफेद बालों को काला करेंगे भृंगराज तेल और प्याज के छिलके
भृंगराज में बालों को काला करने के गुण होते हैं. भृंगराज तेल को सिर पर लगाने से बालों का रंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है. वहीं प्याज का रस, बीज और छिलके बालों के विकास को प्रोत्साहित करने और समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद कर सकते हैं. एक कड़ाही में प्याज के छिलकों को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें. जब छिलके काले हो जाएं, तो उन्हें कूटकर महीन पीस लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच गर्म किया हुआ भृंगराज तेल मिलाकर अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. 30 मिनट बाद सिर धो लें.

शहनाज हुसैन बता रही हैं सफेद बालों से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं?
सफेद बालों को दोबारा काला करने का दम रखता है आंवले का तेल
आधा कप आंवला सुखाकर दरदरा पीस लें. इसमें 2 बड़े चम्मच शुद्ध नारियल तेल मिलाएं. इसे एक बोतल में रखकर 15 दिनों तक रोजाना धूप में रखें. बाद में, तेल को छान लें और स्टोर कर लें. इस तेल का प्रयोग नियमित रूप से अपने बालों पर करें. आंवला एक हर्बल सप्लीमेंट है जो सफेद बालों को नियंत्रित करने के साथ-साथ बेजान और रूखे बालों में चमक भी लौटा सकता है.
मिनटों में बालों को काला कर सकते हैं मेथी दाना और हिना
रूसी के साथ-साथ सफेद बालों के लिए मेथी के बीजों का पाउडर बनाकर मेहंदी पैक में मिलाया जा सकता है. मेहंदी पाउडर में 4 चम्मच नींबू का रस और कॉफी, 2 कच्चे अंडे, एक चम्मच मेथी बीज पाउडर और थोड़ा-सा चाय पत्ती का पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसे बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें.
बालों को हमेशा के लिए काला करने के लिए अपनाएं करी पत्ता और नारियल का तेल
करी पत्ते में विटामिन बी पाया जाता है. यह मेलानिन को रिस्टोर करने में मदद करता है, जिससे बाल सफेद नहीं होते हैं. करी पत्ते को अच्छे से धो लें. अब इसे मिक्सी में पीस लें. इसमें गुनगुना नारियल का तेल डालकर मिलाएं. इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाएं. एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें.
सफेद बालों को काला और शाइनी बनाने के लिए इस्तेमाल करें बीटरूट हेयर डाई
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सफेद हो गए हैं और आप चाहती हैं कि कोई नेचुरल डाई इस्तेमाल करें तो आप बीटरूट से बना डाई लगा सकती हैं. चुकंदर वैसे भी नेचुरल कलर बनाने के लिए बहुत अच्छा इंग्रीडिएंट है. बीटरूट को पीसकर इसका जूस निकाल लें और गुनगुने नारियल या जैतून के तेल में मिला लें. इसे थोड़ा ठंडा कीजिए और फिर बालों में लगाएं. इसे लगाने के बाद शावर कैप पहनें. एक घंटे बाद बालों को धो लें.
एसिडिटी के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार, परहेज | Dr Prakhar Gupta
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं