Benefits of eating Amla: अगर आपको इम्युनिटी बूस्ट करनी है तो आपको खट्टे फल खाना चाहिए. इनमें आंवला सबसे अच्छा माना जाता है. हर दिन आंवला खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आंवला में बाकी खट्टे फलों की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है. विटामिन सी (Vitamin- c) से भरपूर आंवला हमारे शरीर (Body) की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Booster) को मजबूत करता है. साथ ही हमारी स्किन के लिए भी आंवला (Amla) अच्छा माना जाता है. आंवला में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को दुरुस्त रखते हैं. आइए जानते हैं आंवला सेहत को किस तरह लाभ पहुंचाता है.
आंवला खाने के फायदे (Benefits of eating Amla)
इम्यूनिटी बूस्ट करता है :
आंवला हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है. आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में हेल्प करता है. आंवले से सर्दी और फ्लू के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है. जो लोग हर दिन आंवला खाते हैं या आंवले का जूस पीते हैं, उनमें इम्यूनिटी आम लोगों की तुलना में अच्छी होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाल मजबूत बनाएं
आंवला एक नेचुरल औषधि है जिससे बालों को मजबूत और चमकदार बनाया जा सकता है. आंवला में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और फैटी एसिड सहित कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. जो बालों को अंदर से मजबूत रखते हैं.साथ ही बालों को झड़ने से रोकते हैं. आंवला से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं और डैंड्रफ की समस्या कम होती है. Read: एक हफ्ते में लम्बे करने हैं बाल? ये तीन हेयर मास्क करेंगे जादू, रुक जाएगा बालों का झड़ना, छठे दिन से लंबे, घने और काले होंगे बाल, जरूर करें ट्राई
दिल को हेल्दी रखता है
आंवला में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है. जिनमें कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं. यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल को कम करते है.आंवला हार्ट अटैक सहित हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे से बचाता है. दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हर दिन आंवले का जूस पीना फायदेमंद है.
Read: हार्ट अटैक से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, इन टिप्स से चंगा रहेगा आपका दिल
पाचन शक्ति बढाएं
आंवले में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, खाली पेट आंवला खाने से पाचन दुरुस्त रहता है. इसके अलावा कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है. फाइबर पेट साफ करने में मदद करता है.
सूजन कम करें
आंवले में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स सहित बायोएक्टिव कंपोनेंट पाए जाते हैं जो सूजन को कम करते हैं. ये गठिया जैसी सूजन के लक्षणों को भी खत्म कर देता है. साथ ही सूजन से जुड़ी पुरानी बीमारियों को भी पनपने नहीं देता है. हर दिन आंवले का जूस पीने से आपको अर्थराइटिस की समस्या से निजात मिल सकती है. Read: पुरुष रात में दूध के साथ खाएं इस चीज का पाउडर, दूर होगी हर तरह की कमजोरी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
स्किन के लिए फायदेमंद
आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये हमारे स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में हेल्प करते हैं. आंवले में मौजूद विटामिन सी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है. आंवले शरीर को मजबूती देने के साथ ही स्किन को रिपेयर करने और इसके ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं