Jungle Jalebi Health Benefits: मीठी-मीठी जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी जंगल जलेबी के बारे में सुना है? यह कोई मिठाई नहीं, बल्कि पेड़ों पर उगने वाला एक अनोखा और बेहद पौष्टिक फल है. स्वाद में मीठा-खट्टा यह फल सेहत के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं माना जाता. आयुर्वेद में इसका खास महत्व है, क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह इम्यूनिटी मजबूत करने, हड्डियों को ताकत देने और पाचन सुधारने में काफी मददगार माना जाता है. गर्मियों में मिलने वाला यह फल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है.
कैसा होता है जंगल जलेबी का पेड़ और फल?
जंगल जलेबी एक मध्यम आकार का सदाबहार पेड़ होता है. इसकी फलियां मुड़ी हुई होती हैं और बिल्कुल जलेबी जैसी दिखती हैं. पकने पर इनका रंग गुलाबी या लाल हो जाता है. इसके अंदर सफेद, मुलायम गूदा होता है, जो स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होता है. एक फली में लगभग 8-10 बीज पाए जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: क्या भिंडी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करता है शुगर कंट्रोल
पोषक तत्वों का पावरहाउस
जंगल जलेबी को नेचुरल सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं:
- आयरन: खून की कमी (एनीमिया) से बचाव और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है.
- कैल्शियम और फॉस्फोरस: हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं.
- विटामिन C: इम्युनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रमण से बचाता है.
- एंटीऑक्सीडेंट्स: शरीर में सूजन कम करते हैं और एजिंग की प्रक्रिया धीमी करते हैं.
पाचन तंत्र के लिए वरदान
जंगल जलेबी में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. कब्ज की समस्या से राहत देता है, आंतों को साफ और हेल्दी बनाए रखता है, भोजन के पाचन को आसान बनाता है.

बीमारियों से बचाव में सहायक
कई शोधों में पाया गया है कि जंगल जलेबी में मौजूद तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं:
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: सूजन कम करते हैं.
- एंटी-माइक्रोबियल गुण: बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं
- ब्लड शुगर कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों के लिए सहायक हो सकता है.
पारंपरिक उपयोग और अन्य फायदे
ग्रामीण और आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसका उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है.
- पेट दर्द, बुखार और त्वचा रोगों में सहायक.
- कांटेदार होने के कारण खेतों की बाड़ (फेंसिंग) में उपयोगी.
- तेजी से बढ़ने वाला पेड़, जो मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाता है.
कैसे करें सेवन?
जंगल जलेबी को कई तरीकों से खाया जा सकता है:
- सीधे कच्चा फल खाएं
- इसका जूस बनाकर पिएं
- बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक के रूप में इस्तेमाल करें
ध्यान रखने वाली बातें:
हालांकि, यह फल बहुत फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए. किसी भी नई चीज को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है, खासकर अगर कोई पुरानी बीमारी हो.
ये भी पढ़ें:
थकान और कमजोरी को दूर करता है सहजन, अश्वगंधा, दालचीनी से बना काढ़ा, जानें फायदे और सेवन का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं