Chehre Par Aloe Vera Ice Cubes Lagane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में त्वचा पर पसीना, धूप और धूल का असर जल्दी दिखने लगता है. ऐसे में स्किन को ठंडक और ताजगी देना बेहद जरूरी हो जाता है. कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन घर पर मौजूद एक आसान उपाय भी उतना ही असरदार हो सकता है. एलोवेरा आइस क्यूब्स (Aloe Vera Ice Cubes) उन्हीं आसान और नेचुरल तरीकों में से एक हैं, जो स्किन को तुरंत राहत देते हैं. यह न सिर्फ ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि चेहरे को हाइड्रेट (Hydrate) करते हैं और त्वचा को ग्लोइंग भी बनाते हैं.
एलोवेरा आइस क्यूब्स क्या हैं?
एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) को आइस ट्रे में जमा कर बनाए गए क्यूब्स को एलोवेरा आइस क्यूब्स कहा जाता है. ये क्यूब्स स्किन के लिए एक नेचुरल कूलिंग थेरेपी (Natural Cooling Therapy) की तरह काम करते हैं. खासतौर पर गर्मियों में इनका इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है.
कैसे बनाएं एलोवेरा आइस क्यूब्स?
सबसे पहले ताजा एलोवेरा पत्ता लें और उसका जेल (Gel) निकाल लें. अब इस जेल को अच्छे से ब्लेंड कर लें ताकि उसमें गांठ न रहे. इसके बाद इस पेस्ट को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में रख दें. कुछ घंटों में आपके एलोवेरा आइस क्यूब्स तैयार हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Cold Soup For Indian Summers: तेज गर्मी और लू वाले मौसम के लिए परफेक्ट हैं ये 6 हेल्दी सूप
एलोवेरा आइस क्यूब्स लगाने का सही तरीका
चेहरे को साफ करने के बाद एक क्यूब लें और उसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर रगड़ें. आंखों के आसपास भी धीरे-धीरे इस्तेमाल कर सकते हैं. 2-3 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को वैसे ही छोड़ दें या चाहें तो हल्के पानी से धो लें.
क्या हैं एलोवेरा आइस क्यूब्स के फायदे?
एलोवेरा आइस क्यूब्स स्किन को तुरंत ठंडक देते हैं और सनबर्न (Sun Burn) से राहत पहुंचाते हैं. ये पोर्स (Pores) को टाइट करने में मदद करते हैं जिससे त्वचा स्मूद (Smooth Skin) दिखती है. साथ ही, स्किन हाइड्रेट (Hydrate) रहती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो (natural Glow) आता है. पिंपल्स (Pimples) और रेडनेस (Redness) को कम करने में भी ये मददगार हो सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव (sensitive skin) है तो पहले पैच टेस्ट (Patch Test) जरूर करें. बहुत ज्यादा देर तक आइस क्यूब को चेहरे पर न रखें. दिन में एक या दो बार ही इसका इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.
गर्मियों में अगर आप स्किन को बिना केमिकल के ठंडक और निखार देना चाहते हैं, तो एलोवेरा आइस क्यूब्स एक आसान और असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं.
Watch Video: Bharti Taneja के बताए फेस पैक्स से दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और टैनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं