- सर्दियों में कई बार गले की खराश से खाना भी नहीं खाया जाता है...
- इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं,
- आपकी रसोई में वो कौन सी चीजें हैं जो गले की खराश में राहत दिलाती हैं?
Sore Throat: ठंड आते ही सर्दी-जुकाम और गले में खराश होना एक आम समस्या हो जाती है. गले की खराश कभी-कभी काफी दर्दनाक साबित होती है. गले में खराश से कई बार खाना भी नहीं खाया जाता, क्योंकि यह दर्द करता है और खाना निगलने में असुविधा होती है. इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, जिनका इस्तेमाल सालों से होता आ रहा हैं. आइए जानते हैं कि आपकी रसोई में वो कौन सी चीजें हैं जो गले की खराश में राहत दे सकती हैं.
गले की खराश से छुटकारा पाने के तरीके | Ways To Get Rid Of Sore Throat
1) लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है, इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और ये आपके गले में खराश पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है. इसके अलावा लहसुन आपको सर्दी से निजात दिलाने में भी मदद कर सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
लीवर को रखना है हेल्दी तो आज से ही डाइट से बाहर करें ये चीजें
2) मुलेठी
मुलेठी गले की खराश के लिए रामबाण इलाज है. मुलेठी का एक छोटा सा टुकड़ा लें और इसे अपने दांतों के बीच रखें और इसका रस निकलने दें. जब आप इसका रस चूसते हैं, तो यह आपके गले की खराश को दूर कर खांसी को कम करने में भी मदद करता है.
3) चाय
गर्म गर्म चाय से गले की खराश में आराम मिलता है. इस चाय में आप, अदरक, दालचीनी, पुदीना, कैमोमाइल, मुलेठी या मेहंदी मिला सकते हैं. इन चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश में आराम पहुंचाते हैं.
वजन कम करने से लेकर गट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद हैं शकरकंद, यहां है पूरी लिस्ट
4) मसाले
हल्दी, अदरक और दालचीनी आपके गले के लिए चमत्कार की तरह काम करते हैं क्योंकि इनमें भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है. चाय, स्मूदी या काढ़े में डालकर आप इन मसालों का सेवन करें.
5) शहद
शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. आप चाय या काढ़े के साथ शहद ले सकते हैं या फिर एक चम्मच शहद ऐसे ही खा लें. इससे गले की खराश में आराम महसूस होता है.
मुंह की बदबू की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं