Chikungunya Warning Signs: बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है और इसी के साथ कई खतरनाक बीमारियां भी दस्तक देती हैं. इन्हीं में से एक है चिकनगुनिया, जो अक्सर अचानक तेज बुखार और असहनीय जोड़ों के दर्द के रूप में सामने आती है. कई लोग इसे सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है और इसके लक्षण 3 से 7 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं. समय रहते पहचान और सही देखभाल न की जाए, तो यह लंबे समय तक शरीर को कमजोर कर सकती है. इसलिए इसके संकेतों को समझना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
चिकनगुनिया के शुरुआती संकेत | Early Signs of Chikungunya
- अचानक तेज बुखार आना
- दोनों तरफ के जोड़ों में तेज दर्द और अकड़न
- शरीर में कमजोरी और थकान
- सिरदर्द, मतली और उल्टी
- त्वचा पर लाल चकत्ते (रैशेज)
- मुंह का स्वाद खराब होना
खास बात: इसमें जोड़ों का दर्द लंबे समय (कभी-कभी महीनों) तक बना रह सकता है.
ये भी पढ़ें: स्वीमिंग पूल में संभलकर, दिमाग खाने वाला कीड़ा ही नहीं, पूल से हो सकते हैं ये 5 लाइलाज रोग
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
- नवजात शिशु
- 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल के मरीज
अगर इन लोगों में लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

कब हो जाएं सतर्क?
- अगर ये गंभीर लक्षण दिखें, तो देरी न करें:
- लगातार उल्टी या दस्त
- चक्कर आना और कमजोरी बढ़ना
- शरीर में खून से जुड़ी समस्या
बचाव ही सबसे बड़ा इलाज:
- घर में पानी जमा न होने दें
- मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- फुल स्लीव कपड़े पहनें
- मच्छर भगाने वाली क्रीम या तेल लगाएं
- नीम, लेमन ग्रास और दालचीनी तेल का उपयोग करें
खानपान और घरेलू देखभाल:
- हल्का, गर्म और पौष्टिक भोजन लें
- ज्यादा तला-भुना और ठंडी चीजों से बचें
- पर्याप्त पानी और आराम लें
आयुर्वेदिक उपाय जैसे गिलोय (गुदूची), तुलसी और धनिया फायदेमंद माने जाते हैं. अमृतारिष्ट, संजीवनी वटी और योगराज गुग्गुलु जैसी औषधियां (डॉक्टर की सलाह से) ली जा सकती हैं.
रिकवरी और देखभाल:- ज्यादातर मरीज 1 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं, लेकिन जोड़ों का दर्द लंबे समय तक रह सकता है.
- हल्की एक्सरसाइज और मसाज मदद कर सकती है
- ज्यादा मेहनत से बचें और शरीर को पूरा आराम दें
चिकनगुनिया कोई सामान्य बुखार नहीं है. इसके लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज लेना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आप इस बीमारी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं