Kamre Ko Kaise Thanda Karein: गर्मियों में अक्सर हमारा कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है यानि बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है , ऐसे में हम अपना पंखा खोलकर. उसे 5 नंबर की फुल स्पीड पर चलाने लगते हैं फिर भी. लेकिन इतने स्पीड से पंखा चलने के बाद भी आपको गर्मी से राहत नहीं मिलती. क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है. दरसल, पंखा केवल कमरे में मौजूद गर्म हवा को चारों तरफ घूमाता है और आपको पसीना आता रहता है.
आपके लिए ये जानना जरूरी है की पंखे की स्पीड कम नहीं है, बल्कि कमरे के अंदर गर्म हवा फंसी है, जिसे बाहर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है. अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक देसी जुगाड़ है. इस जुगाड़ का इस्तेमाल करके आपका कमरा AC की तरह ठंडा हो सकता है.
करें क्रॉस वेंटिलेशन का देसी जुगाड़
अगर आप चाहते हैं की बिना AC चलाए भी आपका कमरा ठंडा रहे तो आपको गर्म हवा को बाहर करने का जुगाड़ करना होगा. यही जुगाड़ है क्रॉस वेंटिलेशन. इसका मतलब कमरे में हवा के आने और जाने का सही रास्ता बनाना होता है. जब आप कमरे के दोनों तरफ से हवा के लिए रास्ता खोल देते हैं तो बाहर की ठंडी हवा कमरे के अंदर आती है और कमरे के अंदर की गर्म हवा कमरे से बाहर जाती है. इस प्रोसेस से कमरा नेचुरल तरीके से ठंडा होता है. अगर आप क्रॉस वेंटिलेशन करना चाहते हैं तो कमरे की आमने-सामने की खिड़कियां या दरवाजा खोल दें.
यह भी पढ़ें- Beetroot Idli Recipe: नाश्ते में ट्राई करें गुलाबी इडली, स्वाद भी बढ़ेगा और सेहत भी रहेगी फिट.
दो पंखों का इस्तेमाल करें
अगर हो सके तो दो पंखों का इस्तेमाल करें. एक पंखा खिड़की की तरफ रखें जो गर्म हवा को बाहर निकले और एक पंखा कमरे के अंदर की ओर रखें जो ठंडी हवा को अपनी ओर खीचें.

Photo Credit: Pexels
एक ही पंखा है तो क्या करें?
अगर आपके पास एक ही कमरा है तो पंखे को खिड़की के पास रखें. पंखे का फेस बाहर की ओर कर दें ताकि वो गर्म हवा को कमरे से बाहर निकाल सके.
सही समय पर करें ये ट्रिक
क्रॉस वेंटिलेशन की ट्रिक को सुबह या शाम के समय आजमाएं क्योंकि इस समय बहार की हवा कमरे से ठंडी होती है. दोपहर की गर्मी में अगर आप इस ट्रिक को करेंगे तो बाहर की गर्म हवा कमरे को और गर्म कर देगी.
Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं