Heat Stroke: गर्मियों का मौसम जहां एक ओर आम और तरबूज जैसे फलों का आनंद लाता है, वहीं दूसरी ओर यह हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है. हीट स्ट्रोक, जिसे लू भी कहा जाता है, तब होता है जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा करने में असमर्थ हो जाता है. यह स्थिति जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है. भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिल्ली की बात करें तो पिछले दो दिनों में हीट स्ट्रोक के कारण पांच लोगों को राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गर्मी की वजन से हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में इससे बचने के लिए क्या करें, क्या खाएं और कैसे रहें सुरक्षित? यहां हर एक जानकारी है जो मददगार हो सकती है.
यह भी पढ़ें: मोटा बाहर निकला पेट पतला करने के लिए रोज सुबह पिएं इस चीज का पानी, महीनेभर में दिखने लगेगा बड़ा असर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय | Tips To Prevent Heat Stroke
1. धूप से बचें: गर्मियों के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सबसे तीव्र होती हैं.
2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें: सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.
3. हाइड्रेटेड रहें: ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का रस भी फायदेमंद होते हैं.
4. छाता और टोपी का उपयोग करें: जब भी घर से बाहर जाएं, छाता या टोपी का उपयोग करें और सनस्क्रीन लगाएं.
5. खाली पेट न रहे: हल्का और पौष्टिक भोजन करें. खाली पेट रहने से शरीर कमजोर हो सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या खाएं? | What To Eat To Avoid Heat Stroke?
1. पानी और हाइड्रेटिंग फूड्स: खीरा, तरबूज, नारियल पानी, नींबू पानी और पुदीना से बने ड्रिंक पिएं.
2. हल्का और संतुलित भोजन: ताजे फल, सलाद, दही और पनीर का सेवन करें. बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन से बचें.
3. इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन: गर्मियों में पसीने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स का लेवल कम हो सकता है. इसे बैलेंस रखने के लिए ओआरएस, नारियल पानी और फलों का जूस पिएं.
4. छाछ और लस्सी: ये ड्रिंक्स न केवल शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि पाचन भी बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से गंजी होने लगी है खोपड़ी, तो बस कर लीजिए ये एक काम, 15 दिन में दिखने लगेगा असर
कैसे रहें सुरक्षित?
1. शरीर को ठंडा रखें: बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें या गीला तौलिया शरीर पर लगाएं.
2. एयर कंडीशनर या कूलर का उपयोग करें: घर के अंदर रहते समय पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर का उपयोग करें ताकि शरीर का तापमान सामान्य रहे.
3. व्यायाम और भारी श्रम से बचें: खासकर दोपहर के समय भारी काम या व्यायाम से बचें.
4. घर के अंदर रहें: जितना हो सके घर के अंदर रहें और घर को ठंडा रखने के उपाय करें जैसे खिड़कियों पर पर्दे डालना और कमरों को हवादार रखना.
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सही जानकारी और सावधानियों के साथ इसे टाला जा सकता है. धूप से बचें, हाइड्रेटेड रहें, सही भोजन करें और घर को ठंडा रखें. इन उपायों को अपनाकर आप इस गर्मी को सुरक्षित और हेल्दी बना सकते हैं. अपनी सेहत का ध्यान रखें और इन गर्मियों में हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रहें.
Heatwave Alert: गर्मी से उबला पूरा देश, टूटे पारे के रिकॉड, गर्मी का वार, क्या करें कि न पड़ें बीमार
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं