विज्ञापन

Musk Melon Drink Recipe: क्या गर्मी ने निचोड़ ली है आपके शरीर से सारी ताकत? झटाक से पिएं खरबूजे का ठंडा-ठंडा शरबत

Kharbuje Ke Drink Ki Recipe: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीना होने से शरीर की सारी एनर्जी निकल जाती है, जिससे शरीर में थकान और कमज़ोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में शरीर को पोषण और ग्लूकोस देने के लिए आप खरबूजे का ड्रिंक पी सकते हैं.

Musk Melon Drink Recipe: क्या गर्मी ने निचोड़ ली है आपके शरीर से सारी ताकत? झटाक से पिएं खरबूजे का ठंडा-ठंडा शरबत
Kharbuje Ke Drink Ki Recipe
Pexels

Kharbuje Ke Drink Ki Recipe: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीना होने से शरीर की सारी एनर्जी निकल जाती है, जिससे शरीर में थकान और कमज़ोरी महसूस होने लगती है, ऐसे में शरीर को पोषण और ग्लूकोस की जरूरत होने लगती है. ऐसे में लोग अक्सर बाजार के कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस का सहारा लेने लगते हैं, , जो सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं है. इसके बजाय आप खरबूजे का शरबत पी सकते हैं. यह स्वाद में मीठा और शरीर को तुरंत ठंडक देने वाला एनर्जी ड्रिंक है.

खरबूजा एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.गर्मी के मौसम में इसे खाने या इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और थकान भी जल्दी कम होती है.

खरबूजे का ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Musk Melon Drink)

  • 1 मध्यम आकार का पका हुआ खरबूजा
  • 2 कप ठंडा दूध
  • 3 से 4 चम्मच चीनी या स्वादानुसार मिश्री
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज
  • 8 से 10 कटे हुए बादाम
  • 6 से 8 कटे हुए काजू
  • 4 से 5 बर्फ के टुकड़े

यह भी देखें- Potato Storing Tips For Summer: गर्मी में अंकुरित और गल रहे आलू से हो गए हैं परेशान, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

खरबूजे का ड्रिंक बनाने की आसान विधि- (How To Make Musk Melon Drink)

  1. सबसे पहले खरबूजे को छीलकर उसके बीज निकाल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें. इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए.
  3. इसके बाद इस मिश्रण में ठंडा दूध डालें और एक बार फिर से ब्लेंड करें. इससे शरबत क्रीमी और स्वादिष्ट बन जाएगा.

सर्व करने का तरीका 

अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और उसमें तैयार शरबत डाल दें. ऊपर से सब्जा के बीज और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे सजाएं. चाहें तो ऊपर से खरबूजे के छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं. ठंडा-ठंडा सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान 

शरबत बनाने के लिए हमेशा पका हुआ और मीठा खरबूजा ही चुनें. अगर खरबूजा मीठा नहीं है तो आप चीनी की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं. साथ ही इसे फ्रिज में ठंडा करके पीने से इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.

गर्मी में यह देसी ड्रिंक ना सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा और फ्रेश रखने में भी मदद करता है.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com