- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करना है
- गर्मियों में ये फूड्स आसानी से मिल जाते हैं.
- ये बालों का झड़ना रोकने में भी मदद करेंगे.
Diet To Increase Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हमें अपने शरीर में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा को बनाए रखने की जरूरत है. ये आप भी जानते हैं कि हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारे बालों और त्वचा पर होता है. बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है. जिससे बालों की ग्रोथ (Hair Growth) प्रभावित होती है. हर कोई बालों की ग्रोथ बढ़ाने के उपाय की तलाश में रहता है. खासकर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है. कंघी करते हुए बालों का गुच्छा हाथ या कंघी में आना किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसा हो सकता है. ऐसे में जब तक हम बालों की ग्रोथ पर ध्यान नहीं देंगे इस तरह की हेयर प्रोब्लम्स हमारे सामने आती रहेंगी. हालांकि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Increase Hair Growth) भी मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड्स हैं जो बालों की लंबाई बढ़ाने के साथ बालों को घना भी बना सकते हैं. यहां हम आपको आज ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बता रहे हैं.
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के कारगर फूड्स | Foods Effective In Increasing Hair Growth
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हमें कुछ ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है कि जो बालों को नेचुरल तरीके से पोषण दे सकें है और उन्हें लंबा, घना और मजबूत बनाए रखने में मदद करें. यहां कुछ फूड्स की लिस्ट है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
1. बेरीज
गर्मियों के महीनों में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जैसे जामुन आसानी से उपलब्ध होते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करना भी आसान है. जामुन में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के रोम को नुकसान से बचा सकते हैं. हमारा शरीर कोलेजन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी का उपयोग करता है, जो बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए जरूरी है और बेरीज में काफी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है.
2. शकरकंद
अगर आप बालों के झड़ने से जूझ रहे हैं और आपके बालों की डेंसिटी कम हो रही है, तो शकरकंद आपके लिए बहुत जरूरी है. शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर द्वारा विटामिन ए में बदल जाता है, जो आगे चलकर हेयर हेल्थ से जुड़ा होता है. विटामिन ए सेबम को बढ़ावा देता है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और उन्हें टूटने से रोकता है.

3. पपीता
पपीता खाना और इसे बालों में लगाना, दोनों बालों तरीके से बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है जो बालों के झड़ने से छुटकारा दिलाता है और बालों डेंसिटी में सुधार करता है. 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, पपीते में मौजूद विटामिन ए आपके स्कैल्प को सीबम बनाने में मदद करता है जो आपके बालों को पोषण और मजबूती देता है.
दुगनी तेजी से बढ़ेंगे बाल...रुक जाएगा हेयर फॉल, बस रूटीन में शामिल कर लें ये इफेक्टिव एक्सरसाइज
4. अंडे
अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बेहतरीन स्रोत हैं जो बालों के ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. केराटिन बनाने के लिए आपके शरीर के लिए बायोटिन का सेवन जरूरी है, जो बालों को स्ट्रॉन्ग, चिकना और चमकदार बनाने के लिए जिम्मेदार बालों का प्रोटीन है.
कहीं गलत शैम्पू तो नहीं कर रहे इस्तेमाल? बाल झड़ रहे हैं? शैम्पू खरीदने से पहले ये वीडियो देंखें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं