Exercise For Hair Growth: क्या आप भी लंबे और खूबसूरत बाल (Hair) चाहते हैं, लेकिन हर हफ्ते हेयर मास्क (Hair Mask) और तेल (Hair Oil) लगाने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच ऐसी इफेक्टिव एक्सरसाइज (Exercise) जिन्हें करके आप अपने बालों की ग्रोथ (Hair Growth) को दोगुना कर सकते हैं. इतना ही नहीं ये बालों की ग्रोथ के अलावा बालों को मजबूत बनाती हैं और आपकी सिर का ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) भी बेहतर रखती है. तो चलिए देर किस बात की देखें ये पांच एक्सरसाइज जो हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद हैं.
बालों की ग्रोथ के लिए इफेक्टिव एक्सरसाइज (Effective Exercises For Hair Growth)
स्कैल्प मसाज (Scalp Massage)
रेगुलर स्कैल्प मसाज करना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और बालों की ग्रोथ में मदद करता है. हर दिन 5-10 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में अपने स्कैल्प की मसाज करने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नारियल के तेल में मिलाएं बस ये चीज, कोहनी और घुटने का कालापन हो जाएगा गायब
इनवर्जन मेथड (Inversion Method)
इनवर्जन मेथड में आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. इसके लिए अपने सिर को बिस्तर के किनारे लेकर जाएं और अपनी पीठ के बल लेट जाएं और 5-10 मिनट के लिए अपने स्कैल्प की मालिश करें.
योग (Yoga)
कुछ योगासन, जैसे कि अधोमुख श्वान और शीर्षासन, आपकी सिर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
एरोबिक व्यायाम (Aerobics)
कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज आपके स्कैल्प सहित पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद कर सकता है. अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रोजाना 30 मिनट तक जॉगिंग, साइकिलिंग या स्विमिंग करने की कोशिश करें.
प्राणायाम (Pranayaam)
कुछ सांस लेने वाली एक्सरसाइज, जैसे कपालभार्ति और अनुलोम विलोम, आपकी सिर में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने और बालों की ग्रोथ बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं.
मेडिटेशन (Meditation)
तनाव बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है, इसलिए रूटीन लाइफ में मेडिटेशन करना तनाव कम करने और स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद होता है.
तेज धूप में झुलस जाती है स्किन, Sunburn से बचना है तो फॉलो करें ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
रेजिस्टेंस ट्रेनिंग
रेजिस्टेंस ट्रेनिंग जैसे- वेटलिफ्टिंग या बॉडी वेट एक्सरसाइज, हार्मोन के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जो बालों के विकास को प्रभावित कर सकते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे बालों की ग्रोथ में सुधार हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Home Remedies For Hair Fall! फायदे की जगह नुकसान न पहुंचा दें घरेलू नुस्खे! जरूर देखें ये Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं