Cheapest Pet Market In India: क्या आप भी हैं पेट लवर या घर पर पेट लाने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी अ[पके लिए ही है. कई बार लोग ऐसे बाजार तलाशते हैं जहां अच्छे और हेल्दी पालतू जानवर कम दाम में मिल जाएं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि कहां जाएं, कहां नहीं? यहां हम आपके साथ भारत में मौजूद 3 ऐसी पेट मार्केट के बारे में बताने वाले हैं जहां मशहूर और सस्ते कुत्ते, बिल्लियां और बर्ड्स बहुत ही किफायती दाम पर मिल जाते हैं. यहां जानें कौन सी हैं वो बाजार.

जामा मस्जिद (दिल्ली)
जामा मस्जिद के पास एक बर्ड मार्केट है, जो पूरे भारत में बहुत मशहूर है. इसे लोग ओल्ड दिल्ली बर्ड मार्केट के नाम से भी जानते हैं. यहां अलग-अलग तरह के पक्षी बहुत कम दाम में मिल जाते हैं. यहां एक ही जगह पर बहुत बड़ी वैरायटी देखने को मिलती है.
- किस दिन लगती है: रविवार.
- टाइम: सुबह से शाम तक.
- जगह: जामा मस्जिद के पास.
- क्यों फेमस है: इस बाजार में कबूतरों की कई प्रजातियां पाई जाती है.
मुंबई का क्रॉफर्ड मार्केट
मुंबई का मशहूर क्रॉफर्ड मार्केट सिर्फ फल, सब्जी ही नहीं, बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी जाना जाता है. यहां कई छोटे-बड़े पेट शॉप्स हैं जहां आपको डॉग की ब्रीड्स, पर्शियन और इंडियन बिल्लियां, बजरीगर, फिंच जैसी बर्ड्स और एक्वेरियम मछलियां सब कुछ बजट में मिल सकता है.
- किस दिन बंद होती है: मंगलवार.
- टाइम: 8:00 बजे से 9:00 बजे तक.
कोलकाता का गैलिफ स्ट्रीट पेट मार्केट
कोलकाता का गैलिफ स्ट्रीट पेट मार्केट देश के सबसे पुराने पेट मार्केट्स में गिना जाता है, यहां सस्ते दाम में बर्ड्स, रैबिट, इंडियन और मिक्स ब्रीड डॉग्स, एक्वेरियम सेटअप, मछलियां और फूड सब कुछ मिलता है.
- किस दिन लगती है: रविवार.
- टाइम: 7 से शाम 3 बजे तक.
- जगह: श्यामबाजार (उत्तर कोलकाता) के पास.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में फर्श को ठंडा रखने का देसी जुगाड़! बस करना होगा ये काम, फिर देखें कमाल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं