विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2025

गैस, बदहजमी ने कर दिया है परेशान, शरीर में खाना लगता भी नहीं? 5 चीजों को डाइट में कर लें शामिल, हेल्दी रहेगी गट हेल्थ

आप अगर अपनी डाइट में फरमेंटेड चीजों को शामिल करें, मसलन चीज, फरमेंटेड अचार आदि तो यह आपके गट की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं और गुड बैक्‍टीरिया को हेल्‍दी बनाने का काम करते हैं.

गैस, बदहजमी ने कर दिया है परेशान, शरीर में खाना लगता भी नहीं? 5 चीजों को डाइट में कर लें शामिल, हेल्दी रहेगी गट हेल्थ
गट हेल्‍थ को सुधारने के लिए इन चीजों कप डाइट में करें शामिल

How To Improve Gut Health: अगर आपका शरीर खाने-पीने के बाद भी पतला दुबला रहता है और आप हेल्‍दी नहीं दिखते, तो इसकी वजह आपका गट (Gut Health) हो सकता है. जी हां, अगर आपके गट की सेहत(Health) खराब है तो आपके पेट में कई तरह की परेशानियां रहेंगी, खाना पचाने में समस्‍या आएगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसके अलावा, कुछ भी खाने पर पेट में गैस बनने या उल्‍टी पेट दर्द (Pet Dard)  की भी समस्‍या हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने पाचन तंत्र को सुधारें और इसके लिए अपनी आंतों को हेल्‍दी रखने वाली खाने की चीजों को डाइट में शामिल करें.

गट हेल्‍थ को सुधारने वाली चीजें (Foods for healthy Gut)

पपीता : गट की सेहत के लिए पपीता एक बेहतरीन फल है. इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है जो आंतों को हेल्‍दी रखने और गट में मौजूद हेल्‍दी बैक्‍टीरिया को मजबूत बनाने में मदद करता है.

कर्ड राइस : साउथ इंडिया का फेमस डिश कर्ड राइस भी पेट के लिए काफी अच्छी होती  है. इसमें चावल और दही को मिलाकर खाया जाता है. यह एक प्रोबायोटिक फूड है जिसमें लैक्‍टोबैसिलस बुल्‍गारिकस नाम का बैक्टीरिया होता है जो गट को हेल्‍दी रखता है.

फरमेंटेड चीजें : आप अगर अपनी डाइट में फरमेंटेड चीजों को शामिल करें, मसलन चीज, फरमेंटेड अचार आदि तो यह आपके गट की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं और गुड बैक्‍टीरिया को हेल्‍दी बनाने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Diary: एक रात और 70 मर्द! मैं एक सेक्स वर्कर हूं और ये मेरी कहानी है... दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली एक आपबीती

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

वेजिटेबल जूस : सब्‍जी के रस में भी कुछ ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो जिसके सेवन से पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया हेल्‍दी बने रहते हैं और इनकी संख्या बढ़ाने का काम करते हैं.

चिया पुडिंग : चिया सीड को अगर आप अपने डाइट में शामिल करें तो यह आपके पेट के गुट बैक्‍टीरिया की संख्‍या को बढ़ाते हैं और खराब बैक्‍टीरिया की संख्‍या को कम करने का काम करते हैं.

इस तरह आप अपने गट को हेल्‍दी रखकर पेट की समस्‍याओं को दूर रख ही सकते हैं, आपके वजन को बढ़ाने के लिए भी यह फूड काफी काम आ सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foods For Digestion, Best Foods For Digestion, What Helps Digestion Quickly, What Helps Digestion After Eating, What Food Calms Digestive System, Foods Good For Digestion And Bloating, Best Foods For Digestion And Constipation, What To Drink After A Meal To Help Digestion, Vegetables Good For Digestion, How To Improve Digestion, How Can I Improve My Digestion Naturally, How Can I Improve My Digestion Fast, What Causes Poor Digestion, How To Improve Digestion Naturally At Home, How To Improve Digestion Ayurveda, How To Improve Digestion Medicine, How To Improve Digestion Naturally, What To Do After Meal For Good Digestion, Poor Digestion And Gas, Foods To Improve Digestion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com