Eye Twitching Causes: आंखों के फड़कने को अक्सर हम शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ करके देखते हैं, लेकिन इसकी असल वजह सेहत से जुड़ी होती है. माना जाता है आंखों का फड़कना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कुछ सेकंड्स के लिए होती है, लेकिन अगर आपको ऐसा बार-बार हो रहा है, आंखें बार-बार फड़कती हैं, तो ये सामान्य नहीं है बल्कि आंखों से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत है, ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है.आंखों के खुलने और बंद होने के लिए एक मसल रिस्पॉन्सिबल होती है, उसका नाम है Orbicularis Oculi. किसी वजह से जब ये मसल अपने रूटीन से अलग व्यवहार करने लगती है तब आंखों की फड़कने की समस्या होती है. ये ऊपरी निचली आईलिड दोनों पर असर डालते हैं, इन्हें कंट्रोल कर पाना भी मुश्किल होता है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आंखों के फड़कने के पीछे क्या कारण होते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शुभ-अशुभ नहीं आपकी सेहत से जुड़ा है आंखों का फड़कना
1. नींद पूरी न होना: नींद न आने या नींद पूरी न होने या फिर अधिक थकान के कारण आंखों की ये समस्या हो सकती है. इससे आंखों पर स्ट्रेस बढ़ जाता है और आंखों की मसल्स को आराम नहीं मिल पाता. ऐसे में आंख लगातार फड़कती है.
2. स्ट्रेस: कई बार बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी आंखें फड़कती हैं. ऐसे में स्ट्रेस कंट्रोल कर आंखों के फड़कने में कमी लाई जा सकती है. आंखों के फड़कने के कई घरेलू उपाय भी हैं जैसे कपड़े को गर्म कर इससे आंखों की सिकाई करना, इस उपाय से आराम मिलता है.
3. आंखों में इंफेक्शन हो जाए तब: न्यूरोलॉजी की समस्या के कारण भी आंखें फड़कती हैं. आंखों में किसी तरह का इंफेक्शन भी आंख फड़कने का कारण बन सकती है. आंखों में इरिटेशन हो रही हो या आंखें लगातार कंप्यूटर पर काम करके ड्राई हो गई हों या उनके पानी गिर रहा हो तो डॉक्टर की सलाह ली जानी चाहिए.
4. कैफीन का अधिक सेवन: कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन भी आंखों के फड़कने का कारण हो सकता है. चाय, कॉफी, चॉकलेट और सोडा सभी में कैफीन होता है, इनके अधिक सेवन से आंखों का फड़कना बढ़ सकता है. ऐसे में आंखों की फड़कने की समस्या पर कंट्रोल करने के लिए आपको अपने कैफीन इनटेक पर कंट्रोल करने की जरूरत है.
जानें क्या है बच्चे पैदा करने की सही उम्र, 30 के बाद बेबी प्लानिंग और रिस्क
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं