Hair Fall Kaise Roke: गर्मी हो या सर्दी बाल टूटने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं. तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाने के बाद भी कोई खास रिजल्ट देखने को नहीं मिल पाते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है? अगर हां, तो महंगी चीजों पर पैसे खर्च करने से बेहतर है, 25 साल से आयुर्वेदिक चिकित्सक में काम कर रहें डॉक्टर सलीम जैदी (बीएससी बायो-साइंस, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), एमसीआरआई, पीजीसीएसडी) के द्वारा बताई गई इस होम रेमिडी को आजमाया जाए. ये सभी चीजें आपको अपने किचन में मिल जाएंगी.

बालों को झड़ने से रोकने के लिए घरेलू उपाय-
नारियल तेल और करी पत्ते का हेयर मास्क करेगा कमाल
नारियल तेल: नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों को नमी देता है, प्रोटीन लॉस को रोकता है, बालों की थिकनेस को बढ़ाता है और हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है.
करी पत्ते: करी पत्ते में मौजूद बीटा-कैरोटीन बालों में बनाने वाले प्रोटीन को बढ़ाने में मदद करते हैं और जड़ों को मजबूत बनाते हैं.
इस हेयर मास्क को कैसे बनाएं?
सामग्री:
- एक कप नारियल का तेल
- एक मुट्ठी ताजा करी पत्ते
बनाने की विधि
- एक बड़ा बर्तन लें.
- अब उसमें एक कप नारियल का तेल और एक मुट्ठी ताजा करी पत्ते को डाल दें.
- अब इसे कम आंच पर पकाएं, ध्यान रखें इस प्रक्रिया के दौरान नारियल का तेल और करी पत्ते जलने नहीं चाहिए.
- जब तक करी पत्ते क्रिस्पी न हो जाएं, तब तक पकाएं.
- अब गैस को बंद कर दें. तेल को छानकर एक कांच की बोतल में भरकर स्टोर कर लें.
कब और कैसे लगाएं?
डॉक्टर मुताबिक इस तेल को आप हल्का गर्म करके हफ्ते में 2 से 3 बार बालों की जड़ों में लगा सकते हैं. नियमित रूप से इसे लगाने से बालों के टूटने की समस्या से राहत पाई जा सकती है.
डॉक्टर सलीम जैदी (बीएससी बायो-साइंस, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), एमसीआरआई, पीजीसीएसडी)
इसे भी पढ़ें: सवाल नहीं जवाब है श्रद्धा कपूर का बिखरा घर, क्रिएटिव लोगों में होती हैं ये और ऐसी ही 5 आदतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं