विज्ञापन

सवाल नहीं जवाब है श्रद्धा कपूर का बिखरा घर, क्रिएटिव लोगों में होती हैं ये और ऐसी ही 5 आदतें

श्रद्धा कपूर के इस वीडियो के बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि ऐसे लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है जिनके घर अस्त-व्यस्त रहते हैं. साइकोलॉजी ये भी कहती है कि ऐसे लोग अधिक क्रिएटिव होते हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

सवाल नहीं जवाब है श्रद्धा कपूर का बिखरा घर, क्रिएटिव लोगों में होती हैं ये और ऐसी ही 5 आदतें
श्रद्धा कपूर का बिखरा घर देख न हो हैरान, बेहद क्रिएटिव होते हैं ऐसे लोग

Shraddha Kapoor's Messy Room: श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के बैड गाने पर डांस करती हुईं नजर आईं. वीडियो में श्रद्धा कपूर को बिना किसी परवाह के जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि इंटरनेट यूजर्स ने उनके डांस मूव्स के साथ ही इस बात पर गौर किया कि उनका कमरा काफी बिखरा हुआ था. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कमरे को सफाई की जरूरत है. इस पर एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब देते हुए लिखा कि, रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए. यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रद्धा कपूर के इस वीडियो के बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि ऐसे लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है जिनके घर अस्त-व्यस्त रहते हैं. साइकोलॉजी ये भी कहती है कि ऐसे लोग अधिक क्रिएटिव होते हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्रिएटिव होते हैं ऐसे लोग | Are Most Creative People Messy?

कई स्टडीज में पाया गया है कि वो लोग जिनके घर अधिक अस्त-व्यस्त होते हैं वो लोग लीक से हटकर सोचते हैं. वे बहुत ज्यादा क्रिएटिव और नए विचारों से भरे हो सकते हैं. वह इतना गहरा सोच रहे होते हैं कि उनके पास इन चीजों के लिए समय ही नहीं होता.

खुले विचारों वाले

अस्त-व्यस्त माहौल में रहने वाले लोग अक्सर नई चीजों को आजमाने और रोमांच के लिए तैयार रहते हैं. वे किसी नियम-कानून में बंधकर रहने के बजाय आजादी से काम करना पसंद करते हैं और उनके विचार खुले होते हैं.

बड़े सपने और बड़ा लक्ष्य

ऐसे व्यक्ति छोटी-छोटी चीजों (जैसे चीजों को सही जगह रखने) में उलझने के बजाय जीवन के बड़े लक्ष्यों, विचारों और प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं. उनके बड़े सपने उन्हें इन छोटी बातों पर ध्यान देने का समय नहीं देते.

मल्टीटास्किंग में माहिर

कुछ मामलों में, ऐसे लोग एक ही समय में कई काम करने में यानी मल्टी टास्किंग करने में माहिर होते हैं. वह अव्यवस्था के बीच भी सहज महसूस कर सकते हैं.

हालात के हिसाब से ढलने वाले

ऐसे लोग बहुत ज्यादा नियमों में बंध कर कठिन रूटीन नहीं बनाते बल्कि हालात के हिसाब से ढलना जानते हैं.

इसे भी पढ़ें: आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान क्या करें? ये 4 गलतियां जानलेवा हो सकती हैं

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor S Messy Home, Shraddha Kapoor, Personality Tip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com