विज्ञापन

दीवार पर पैर रखने से क्या होता है? सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट कर लिया ये काम, तो होंगे गजब के फायदे

रोज रात 10 मिनट दीवार पर पैर रखकर बैठने से पैरों की सूजन, थकान और तनाव कम हो सकता है. जानिए विपरीत करणी योगासन के शानदार फायदे.

दीवार पर पैर रखने से क्या होता है? सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट कर लिया ये काम, तो होंगे गजब के फायदे
दीवार पर पैर कब तक रखना चाहिए?
NDTV

क्या आपने कभी दीवार पर पैर सीधे रखे हैं? कई लोग इसे सिर्फ मजे के लिए कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये मस्ती आपके शरीर को कितने फायदे पहुंचा सकती है. ऑफिस कल्चर में घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहना, काम की वजह से ज्यादा न उठने की वजह से पैरों में सूजन, भारीपन या दर्द महसूस होना आम है.

पूरा दिन मेहनत करके आने के बाद इस दर्द को मिनटों में कैसे दूर किया जाए, सबके दिमाग में सिर्फ एक यही सवाल आता है. रात को सोने से पहले अगर आप 10 मिनट तक दीवार पर पैर उठाकर रखते हैं, तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं. इसे विपरीत करणी या लेग्स-अप-द-वॉल पोज भी कहा जाता है. चलिए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं?

दीवार के ऊपर पैर रखने से लाभ होता है?

जब आप कुछ मिनटों के लिए पैरों को दीवार पर ऊपर की ओर टिकाकर रखते हैं, तो शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होने लगता है, जिससे पैरों की सूजन, भारीपन और थकान कम महसूस हो सकती है, साथ ही पिंडलियों और जांघों की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है. 

दिमाग को शांत रखता है

आपकी ये आदत शरीर को आराम देने के साथ-साथ मन को भी शांत करने में मदद कर सकती है. इसे करने से शरीर का रेस्ट एंड डाइजेस्ट सिस्टम एक्टिव  होता है, जिससे तनाव कम होने लगता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है.  अगर इस दौरान धीमी और गहरी सांसें ली जाएं, तो सुकून महसूस होता है.

रोज करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

अगर इस योगासन को रोज कुछ मिनट किया जाए, तो पैरों की सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है. लंबे समय तक खड़े रहने, बैठकर काम करने या लंबी यात्रा के बाद होने वाली थकान भी कम हो सकती है, इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को रिकवरी में मदद मिलती है और रात को सोने से पहले करने पर शरीर रिलैक्स होकर अच्छी नींद लेने में भी सहायता मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिना मलाई के 10 मिनट में घर पर यूं बनाएं मक्खन, स्टेप बाय स्टेप गाइड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens When You Raise Your Legs For 20 Minutes, What Are The Benefits Of Raising Your Legs Up, Viparita Karani, Viparita Karani Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com