विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2024

जमकर खाएं छोले भटूरे, आलू परांठा और गुलाब जामुन नही बढ़ेगा वजन! जानिए खाने के बाद कितनी देर करनी होगी वॉक

अगर हम आपसे कहें कि आप अपने पसंदीदा छोला-भटूरा, आलू पराठा और गुलाब जामुन बिना ये टेंशन लिए खा सकते हैं कि इससे आपका वेट गेन नहीं होगा तो शायद आपको यकीन न हो. लेकिन ये बिल्कुल सच है बस आपको इसे खाने के बाद एक चीज का ख्याल रखना है. आइए जानते हैं क्या है ये बेहतरीन नुस्खा.

जमकर खाएं छोले भटूरे, आलू परांठा और गुलाब जामुन नही बढ़ेगा वजन! जानिए खाने के बाद कितनी देर करनी होगी वॉक
Junk Food Khane ke Baad Kya Kare: जंक फूड खाने के बाद कितनी देर वॉक करनी चाहिए.

सुबह-सुबह आलू पराठा खाया हो या फिर छोले भटूरे और समोसे उसके साथ गरमा-गरम जलेबी के साथ दही किसे खाना पसंद नही होता है. कई लोग अपनी इन पसंदीदा खाने को देखकर मन मार लेते हैं और उसकी वजह होती है इनमें पाई जाने वाली कैलोरी जिस वजह से वेट गेन होता है.

वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं कि आप अपनी पसंदीदा चीज को खाकर अगर वॉक कर लेते हैं तो इससे कैलोरी बर्न होती है जिससे फैट नहीं जम पाता है और वजन कंट्रोल में रहता है. अगर आप भी इन चीजों को गिल्ट फ्री होकर खाना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इन्हें खाने के बाद आपको कैलोरी बर्न करने के लिए कितनी देर वॉक करनी होगी. आइए जानते हैं कि आपके इन पसंदीदा फूड आइटम्स में कितनी कैलोरी होती है.

Diabetes Cause in India: भारत में तेजी से बढ़ रहा है डायबिटीज, ICMR की रिपोर्ट में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

समोसा

बात करें समोसे की तो आलू की स्टफिंग और मैदे की आउट लेयर के साथ बने एक समोसे में लगभग 262 कैलोरी होती है. इतनी कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको लगभग 1 घंटा वॉक करनी होगी.

गुलाब जामुन

बात करें रसीले गुलाब जामुन की तो इस फेवरेट मिठाई यानि कि 1 गुलाब जामुन में लगभग 175 कैलोरी होती है. इतनी कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको लगभग 45 मिनट वॉक करनी होगी.

छोले-भटूरे

गर्मा-गर्म छोले के साथ फूले हुए भटूरे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. बता दें कि एक प्लेट छोले-भटूरे में लगभग 425 कैलोरी होती है. इतनी कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको लगभग 2 मिनट की वॉक करनी होगी. 

आलू परांठा

बात करें आलू पराठे की तो ये कई लोगों का पसंदीदा नाश्ता होता है. चाय हो या फिर दही के साथ इसको खाने का मजा ही कुछ और होती है. 1 बिना बटर वाले आलू पराठे में लगभग 240 कैलोरी होती है, जिसे बर्न करने के लिए आपको लगभग 55 मिनट की वॉक करनी होगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samosa Me Kitni Calorie Hoti Hai, Chola Bhatura Me Kitni Calorie Hoti Hai, Aloo Paratha Me Kitni Calorie Hoti Hai, How Many Steps To Burn Fat After Eating Junk Food, Junk Food Khane Ke Baad Kya Kare Jisse Weight Na Badhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com