क्या आपको भी लंबे समय तक एक ही जगह बैठने या सोने के बाद हाथ या पैर में झनझनाहट महसूस होती है? आमतौर पर यह कुछ मिनटों में अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन अगर बिना किसी वजह के बार-बार हाथ, पैर या उंगलियों में झनझनाहट, सुन्नपन या सुई चुभने जैसा एहसास होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) ने एनडीटीवी को बताया कि यह शरीर का एक संकेत हो सकता है कि नसों को सही पोषण नहीं मिल रहा है.
डॉ. राम अवतार का कहना है कि यह समस्या शरीर में किसी विटामिन की कमी की वजह से भी हो सकती है, तो आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से यह परेशानी हो सकती है.
किस विटामिन की कमी से हाथ-पैर सुन्न होते हैं?
डॉक्टर राम अवतार का कहना है कि विटामिन B12 नसों की सुरक्षा करने वाली परत (मायलिन) को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी और संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है. लंबे समय तक इसकी कमी रहने पर नसों को नुकसान भी पहुंच सकता है.
विटामिन बी 12 की कमी कैसे दूर करें?
विटामिन B12 से भरपूर चीजें
दूध और डेयरी उत्पाद
आप दूध, दही, पनीर और चीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन सभी चीजों में विटामिन B12 की अच्छी मात्र पाई जाती है.
अंडे
अंडे की जर्दी में विटामिन B12 अच्छी मात्रा में पाई जाती है. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अंडे को ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में शामिल कर सकते हैं.
मछली और सी-फूड
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए फिश एक अच्छा ऑप्शन है. आप सैल्मन, सार्डिन और टूना को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
सोया मिल्क
आप चाहें, तो सोया मिल्क को भी अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं. इसके नियमित सेवन से भी शरीर को विटामिन बी12 मिल जाता है.
इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं