Breast Cancer Symptoms and Signs: ब्रेस्ट कैंसर कितना घातक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि ये दुनियाभर में महिलाओं को सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है. अधिकांश महिलाएं ये मानती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर चालीस साल की उम्र के बाद या मेनोपॉज के आसपास ही ज्यादातर होता है. जबकि ये सच नहीं है. प्यूबर्टी की उम्र के बाद ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) कभी भी हो सकता है. इसलिए समय-समय पर अपने ब्रेस्ट को चेक करते रहना बहुत ज्यादा जरूरी है. पीड़ित जितनी जल्दी इसके लक्षणों (Symptoms) को समझेंगी, उसका इलाज उतना ही ज्यादा आसान होगा. BLK-MAX हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदिति विदुषी (Dr. Aditya Vidushi (Medical Oncology) से समझिए क्या होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण | Breast Cancer Symptoms and Signs
सवाल- ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या है?
जवाब- ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत गांठ के रूप में हो सकती है. अगर महिलाओं को या युवतियों को छाती में गांठ नजर आती है या महसूस होती है तो उसे नजरअंदाज न करें. खासतौर से तब जब इन गांठों में बिलकुल दर्द न हो. पेनलेस लंप हों तो उन्हें और ज्यादा गंभीरता से लें. ब्रेस्ट के शेप में कोई बदलाव लगे या निपल्स से कोई अबनॉर्मल डिस्चार्ज नजर आए तो उसे भी गंभीरता से लें. इसके अलावा बगल यानी कि आर्मपिट में भी गांठ का अहसास हो सकता है.
भारत ही नहीं दुनियाभर की महिलाओं के लिए बड़ा खतरा है Breast Cancer, एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह
सवाल- ब्रेस्ट में वैसे भी गांठें (ग्लैंड्स) होती ही हैं. इन गांठों में अंतर कैसे किया जा सकता है.
जवाब- इस कैंसर को समझने के लिए हर युवती और महिला में सेल्फ ब्रेस्ट अवेयरनेस होना बहुत जरूरी है. बच्चियों यंग एज से ही इसके लिए एनकरेज करते रहें कि वो अपने ब्रेस्ट को रेगुलर चेक करती रहें. ब्रेस्ट का शेप फील करना जरूरी है. ताकि कोई चेंज आने पर तुरंत उसका अहसास हो सके. हर महीने ब्रेस्ट को चेक भी करते रहना चाहिए. ब्रेस्ट के शेप में कोई चेंज दिखे. कोई लंप या गांठ का अहसास हो या फिर निप्पल के लेवल में बदलाव आया हो, स्किन पर लालपन दिख रहा हो या ब्रेस्ट पहले से सख्त हों. तो, सिर्फ शक करके उसे छोड़ नहीं देना चाहिए. बल्कि डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए ताकि, सही समय पर सही इलाज जांच और इलाज मिलना शुरू हो सके.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Weight loss और Blood Sugar कंट्रोल करेगी एक कप कॉफी, बस बनाते वक्त ध्यान रखें ये एक बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं