Breast Cancer: Types of Treatment: क्या ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव है? अगर आप एक महिला हैं और ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) के बारे में जब भी सुनती होंगी. तब चिंता के चलते ये सवाल जरूर आपके जेहन में गूंजता होगा. इस सवाल को लेकर परेशान होने से बेहतर है सीधे एक्सपर्ट से जानिए इस सवाल का सटीक जवाब. एनडीटीवी ने इस संबंध में BLK-MAX हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदिति विदुषी (Dr. Aditya Vidushi (Medical Oncology)से जाना कि ब्रेस्ट कैंसर की कितनी स्टेज होती हैं और कब तक इलाज संभव है.
भारत ही नहीं दुनियाभर की महिलाओं के लिए बड़ा खतरा है Breast Cancer, एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह
ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज और ट्रीटमेंट | Stages And Treatment Of Breast Cancer
सवाल- ब्रेस्ट कैंसर की कितनी स्टेज हैं? (What are the 4 stages of breast cancer?)
जवाब- ब्रेस्ट कैंसर के चार स्टेज होते हैं. जिसमें से स्टेज वन और स्टेज टू को अर्ली स्टेज माना जाता है. जो ब्रेस्ट में ही होता हैं या बगल में गांठ तक फैला होता है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
कैंसर जब बड़ा ट्यूमर बन कर फैलता है या दूसरी गांठों में फैलता है तो तीसरी स्टेज माना जाता है और अगर बॉडी के दूसरे हिस्सों में फैल चुका है तो चौथी स्टेज हो जाता है. पहली दूसरी स्टेज में ज्यादातर सर्जरी हो सकती है. हार्मोनल ट्रीटमेंट और कीमोथेरेपी भी हो सकती है. जो एडवांस स्टेज होती है. उसमें पहले कीमोथेरेपी होती है और उसके बाद सर्जरी की जाती है. इसके बाद का ट्रीटमेंट हार्मोन्स के रूप में होता है, अगर उसकी जरूरत पड़ती है तो.
चौथी स्टेज में सर्जरी करके ब्रेस्ट कैंसर को जड़ से नहीं मिटाया जा सकता. हालांकि अब मेडिकल साइंस ने इस दिशा में बहुत तरक्की की है. ये पूरी तरह से तो ठीक नहीं हो सकता. लेकिन उसे कुछ समय के लिए कंट्रोल जरूर किया जा सकता है.
सवाल- क्या बिना ऑपरेशन के ब्रेस्ट कैंसर को ठीक किया जा सकता है? (Can you treat breast cancer without removing breast?)
जवाब- ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी तीन स्टेज में होती है. पहली, दूसरी और तीसरी स्टेज. इन तीनों ही स्टेज पर सर्जरी करना रिकमंडेड है और यही पेशेंट के लिए भी अच्छा है. इसमें ये जरूरी नहीं है कि पूरा ही ब्रेस्ट निकाला जाए. ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी भी होती है, जिसमें सिर्फ ट्यूमर या कैंसर वाला अंश ही निकाला जाता है. पूरा ब्रेस्ट रिमूव करना जरूरी नहीं होता. सर्जरी के बाद रेडिएशन के जरिए ट्रीटमेंट पूरा कर सकते हैं.
अगर कैंसर में ऐसे फीचर हैं कि ब्रेस्ट कंजर्वेशन नहीं किया जा सकता तो ब्रेस्ट का रिकंस्ट्रक्शन भी हो जाता है. ऐसा इंप्लांट्स की मदद से या पेशेंट के ही टिश्यूज से कर सकते हैं. ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन की भी बहुत एडवांस तकनीक अब आ चुकी है. जो नॉर्मल ब्रेस्ट के जैसे ही लगते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं