Early dinner benefits: शहरी लाइफस्टाइल में रात को देर से डिनर करना काफी कॉमन है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. एक स्टडी के मुताबिक, रात को देर से खाना खाने की वजह से मेटाबॉलिक डिस्फंक्शन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. शाम सात बजे तक डिनर कर लेने से सेहत को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात नौ बजे तक डिनर कर लेना चाहिए इससे ज्यादा देर करने की सलाह नहीं दी जाती है. जल्दी डिनर करना हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है.
रात के खाने का सही समय क्या है?
बेहतर पाचन : रात को देर से डिनर करने की वजह से हमारे पाचन तंत्र को खाने को मेटाबोलाइज करने के लिए कम समय मिलता है. इस वजह से ब्लोटिंग, अपच और एसिड रिफल्क्स जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है. वहीं जल्दी खाना खाने से शरीर को सोने से पहले ही खाना पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है. डिनर जल्दी करने से खाना सोने से पहले पच जाता है जिससे हमें हल्का और कंफर्टेबल महसूस होता है.
हेल्दी हार्ट : रात को देरी से खाना खाने से ब्लड में शुगर लेवल और कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने की संभावना होती है जिससे लंबे समय हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है. जल्दी खाना खाने से सोने से पहले शरीर को ब्लड में मौजूद शुगर और फैट को एब्जॉर्ब करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है जिससे हमारे हार्ट को फायदा पहुंचता है. जल्दी डिनर करने की छोटी सी आदत आपको भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा सकती है.
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद : रात को जल्दी खाना खाने से फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी काफी फायदा पहुंचता है. रात को देरी से खाने से अगले दिन थकान महसूस हो सकता है जबिक जल्दी डिनर करने से शरीर और मस्तिष्क को आपस में संतुलन बनाने में मदद मिलती है. इससे मूड अच्छा रहता है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि ओवर इटिंग से सर्केडियन साइकल पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अच्छी नींद : रात को देरी से खाना खाने की वजह से हमारा शरीर का फोकस खाना पचाने पर होता है जिस वजह से शरीर रिलैक्स नहीं हो पाता है और हम ठीक तरह से नहीं सो पाते हैं. रात को जल्दी डिनर करने से सोने से पहले खाना पच जाता है जिस वजह से सोते समय शरीर रिलैक्स्ड रहता है. नींद गहरी होती है और व्यक्ति लंबे समय तक सो पाता है. एक स्टडी में डिनर के बाद सोने तक स्नैकिंग करने वाले लोगों में अनियमित स्लीपिंग पैटर्न देखा गया.
वजन मेंटेन करने में मददगार : हमारा शरीर दिन भर अलग-अलग रेट से कैलोरी बर्न करता है और रात को जल्दी खाना खाने की आदत हमारे शरीर के नेचुरल मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतर होता है. कई स्टडीज में पाया गया है कि रात को जल्दी खाना खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है. जल्दी डिनर करने से शरीर को बेहतर ढंग से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है वहीं देर रात को खाना खाने से फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है. बिना डाइटिंग के वेट कंट्रोल करना चाहते हैं तो जल्दी डिनर करने की आदत डाल लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं