Follow These Habits to Stay Fit and Healthy: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हममें से ज्यादातर लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं. वो कुछ भी खा लेते हैं. समय बचाने के लिए हम सभी लिफ्ट का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस तरह की लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर गहरा पड़ता है. अनहेल्दी खाना और शरीर की एक्टिविटी का कम होना. सेहत के लिए हानिकारक है. अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपनी लाइफ में कुछ चीजों तो बदलना बेहद जरूरी है. ये हमारी उम्र को बढ़ाने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में भी मददगार हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो आदतें.
फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाएं ये आदतें- Follow These Habits to Stay Fit and Healthy:
1. लंच के बाद टहलें-
ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर लंच के बाद बैठ कर अपना काम करने लगते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये आपकी आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. ऑफिस में दोपहर का खाना खाने के बाद आपको थोड़ा चलना-फिरना चाहिए. इससे आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या खाने में लहसुन डालते समय आप भी करते हैं ये गलती? जान लें कैसे करें इस सुपरफूड का इस्तेमाल

2. सीढ़ियों का इस्तेमाल-
ऑफिस या फिर बाहर किसी मॉल में अगर आप भी लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो कोशिश करें कि आप लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. इससे आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये आपके पाचन के लिए भी काफी अच्छा है.
ये भी पढ़ें- पॉल्यूशन से फेफड़ों को रखना है सेफ तो आज से ही रूटीन में शामिल करें ये योगासन, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
3. जंक फूड न खाएं-
अगर आपको जंग और फास्ट फूड खाने की आदत है तो आप इनको न कहें. क्योंकि इनका सेवन ना केवल आपकी सेहत बल्कि आपके वजन पर भी असर डाल सकता है. वजन को कम करने और हेल्दी रहने के लिए आप इन चीजों का सेवन न करें.
4. हेल्दी नाश्ता-
हेल्दी ब्रेकफास्ट आपके सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. इससे जल्दी-जल्दी लगने वाली भूख और मोटापे से बचा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं