Meeting Chair Personality Test: अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो मीटिंग्स में जाना आपकी रोज़मर्रा की लाइफ का हिस्सा जरूर होगा. जैसे ही आप मीटिंग रूम में एंट्री करते हैं, सबसे पहले आपकी नजर किसी सीट पर जाती है और बिना ज्यादा सोचे आप वहीं जाकर बैठ जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप वही कुर्सी क्यों चुनते हैं? अक्सर हम ये नहीं सोचते कि सीट कितनी आरामदायक है या उसकी डिजाइन कैसी है. बस एक जगह हमें सही लगती है, जैसे कोई अदृश्य ताकत हमें वहां बैठने के लिए खींच रही हो. यही छोटी सी आदत आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बता सकती है. आप टेबल के कोने में बैठते हैं या बीच में, ये आपकी सोच, आत्मविश्वास और व्यवहार को दर्शाता है. इस मजेदार पर्सनैलिटी टेस्ट में आपको सिर्फ इमेज में दी गई कुर्सियों में से एक चुननी है और फिर जानना है कि वो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताती है.
चेयर 1 - द लीडर माइंडसेट
अगर आपने सीट नंबर 1 चुनी है, तो आप सिर्फ बैठने नहीं बल्कि योगदान देने के लिए आते हैं. आप लीडर के पास रहकर काम करना पसंद करते हैं और टीम में भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं. जिम्मेदारी लेना आपको अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें: नोएडा नहीं, दिल्ली की वो मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलता है बिजली का सामान, वीकेंड पर जरूर करें विजिट
चेयर 2 - बैलेंस्ड पर्सन
इस सीट को चुनने वाले लोग संतुलित स्वभाव के होते हैं. आप हर चीज को समझना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते. सही समय पर सही बात कहना आपकी खासियत है.
चेयर 3 - डीप थिंकर
अगर आपने ये कुर्सी चुनी है, तो आप सोच-समझकर बोलने वाले इंसान हैं. आप बिना सोचे कोई राय नहीं देते. आपकी बातों में गहराई होती है और लोग आपकी सलाह को महत्व देते हैं.

चेयर 4 - लॉजिक लवर
आप हर चीज को परखने वाले इंसान हैं. बिना तर्क के किसी बात को मानना आपको पसंद नहीं. आप सच और सही को प्राथमिकता देते हैं, चाहे वो दूसरों को पसंद आए या नहीं.
चेयर 5 - बोल्ड एंड क्लियर
आप आत्मविश्वासी और साफ बोलने वाले हैं. आप अपनी बात सीधे तरीके से रखते हैं और बहस से डरते नहीं. आपकी पर्सनैलिटी स्ट्रॉन्ग और बेबाक है.
ये भी पढ़ें: 120 दिनों तक रोज़ लिखने से बदला मेरा दिमाग: 23 साल के राजवीर सिंह ने साझा किए अनुभव
चेयर 6 - साइलेंट ऑब्जर्वर
आप कम बोलते हैं, लेकिन ज्यादा समझते हैं. आप लोगों को ध्यान से देखते हैं और हर छोटी बात नोटिस करते हैं. जब आप बोलते हैं, तो आपकी बात असरदार होती है.
चेयर 7 - स्मार्ट पार्टिसिपेंट
आप हर चीज में कूदने की बजाय सही समय का इंतजार करते हैं. आप अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करते हैं और तभी बोलते हैं जब जरूरी हो.
चेयर 8 - सोशल कनेक्टर
आप ग्रुप का दिल होते हैं. आप माहौल को हल्का और खुशमिजाज बनाते हैं. आपकी मौजूदगी से लोग कंफर्टेबल महसूस करते हैं और आप सबको जोड़कर रखते हैं.
ये भी पढ़ें: एक शर्ट से पाएं 5 ट्रेंडी स्टाइल, जो बदल देंगे आपका लुक, हर महफिल में दिखेंगे Cool
चेयर 9 - ट्रस्टेड सपोर्टर
अगर आपने ये सीट चुनी है, तो आप गाइडेंस पसंद करते हैं. आप लीडर के पास रहना चाहते हैं ताकि सही दिशा मिलती रहे. आप भरोसेमंद, वफादार और सपोर्टिव इंसान हैं.
आप कौन सी कुर्सी चुनते हैं, ये छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन इसके पीछे आपकी सोच और पर्सनैलिटी छुपी होती है. अगली बार जब मीटिंग में जाएं, तो ध्यान दीजिए आपकी चुनी हुई सीट आपके बारे में बहुत कुछ कहती है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं