Benefits of Drinking Water Empty Stomach: आपने सुबह के समय अधिकांश घरों में लोगों को उठते ही चाय की चुस्कियां लेते हुए देखा होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं आपके शरीर को सुबह-सुबह चाय नहीं बल्कि पीया गया सिर्फ एक गिलास पानी अनगिनत फायदे दे सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दिन की शुरुआत करने के लिए हाइड्रेटेड बॉडी अच्छी होती है और इसके लिए आपको एक या दो गिलास पानी उठते ही पीना चाहिए. यह आपको कई सारी बीमारियों से लड़ने और उन्हें रोकने में मददगार है. आइए जानते हैं खाली पेट पानी पीने के फायदेों के बारे में.
खाली पेट पानी पीने के फायदे (Health Benefits of Drinking Water Empty Stomach)
1. बॉडी का करे तुरंत रि-हाइड्रेशन : रात में जब आप सोते हैं और करीब 8 घंटे की नींद लेने के बाद उठते हैं तो आपको रि-हाइड्रेशन के लिए पानी पीना जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार, सुबह उठने के बाद आपको एक या दो गिलास गुनगुना, नींबू के साथ या नॉर्मल पानी पीना चाहिए.
2. बीमारियों से लड़ता है पानी : एक स्वस्थ शरीर के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है और खास तौर पर जब आप सुबह पानी पीते हैं वह गैस्ट्रो, लिवर और किडनी से संबंधित होने वाली बीमारियों की संभावना को कम कर देता है. साथ ही सुबह के समय खाली पेट पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
3. मेटाबॉलिज्म बनाए स्वस्थ : जब आप सुबह के समय खाली पेट पानी पीते हैं तो यह आपके हर रोज अपने भोजन में लिए जाने वाले कार्ब्स और प्रोटीन को मेटाबॉलाइज करता है और पूरे शरीर में पहुंचाता है. सुबह पर्याप्त मात्रा में पिया गया पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ही आपका वजन बढ़ने से रोकता है.
4. आपकी त्वचा को बनाए चमकदार : सुबह के समय खाली पेट पर्याप्त पानी पीने से आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है. इससे आपकी त्वचा में चमक आती है और बाल भी शाइन करते हैं. यह पानी समय से पहले होने वाली झुर्रियों को रोकने में मददगार होता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें सब कुछ
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं