Hair Care Tips: चुकंदर यानी बीटरूट विटामिन बी 6, विटामिन डी और विटामिन ए न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो न केवल शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार करता है बल्कि स्किन और बालों के लिए भी ढेरों फायदों से भरा होता है. ऐसे में अगर आप अपने बालों के लिए किसी ऐसी चीज की तलाश कर रहे हैं जो बालों को शाइन दे और ग्रोथ भी बढ़ाए तो बीटरूट इसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. बीटरूट के साथ ही इसके छिलके भी बालों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. आइए जानें कि बालों को ये क्या-क्या फायदे पहुंचाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क:
बीटरूट और दही के साथ आप इस मास्क को तैयार कर सकते हैं. बीटरूट छिलके सहित घिसकर उसका जूस निकाल लें. इसमें दही के साथ बेसन और नींबू का रस मिला लें. नींबू का रस स्किन और बालों को क्लीन करता है और दही उन्हें मॉइस्चराइज करता है.
बालों के लिए चुकंदर के फायदे | Beetroot Benefits For Hair
चुकंदर कई तरीकों से बालों को फायदा पहुंचाता है. ये बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें आयरन के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम भी होते हैं. चुकंदर और दही वाला ये मास्क ड्राई स्कैल्प को ठीक करने के साथ डैंड्रफ के लिए भी फायदेमंद है. बीटरूट स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और जड़ों को प्राकृतिक रूप से पोषण देता है, जिससे डेड स्किन और डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं. बाल चमकदार और घने होने लगते हैं.
बीटरूट हेयर मास्क लगाने का तरीका:
- अपने बालों पर थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़क दें.
- अब अपने बालों के छोटे-छोटे हिस्से लें और मास्क को जड़ों से सिरों तक नीचे की ओर लगाते जाएं.
- आपके सभी बाल इस मास्क से पूरी तरह से ढक जाने चाहिए.
- आधे घंटे या 40 मिनट बाद बालों को धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं