विज्ञापन

घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें

चुकंदर से बना नेचुरल हेयर मास्क न केवल बालों को हल्का बरगंडी टिंट देने में मदद करता है, बल्कि रूखे और बेजान बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी भी बनाता है. यहां जानिए बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें.

घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें
चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं
file photo

आज के समय में बालों का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है. घर से बाहर निकलने पर बाल धूल, मिट्टी, प्रदूषण और हवा के संपर्क में आते हैं, जिससे ये रूखे, बेजान और उलझे हुए दिखने लगते हैं. वहीं, कुछ लोग बालों को कलर करना चाहते हैं, लेकिन केमिकल युक्त हेयर डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में चुकंदर से बना नेचुरल हेयर मास्क एक अच्छा ऑप्शन है. ये न केवल बालों को हल्का बरगंडी टिंट देने में मदद करता है, बल्कि रूखे और बेजान बालों को मुलायम, चमकदार और हेल्दी भी बनाता है. चलिए आपको बताते हैं बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें.

यूट्यूब पर @ShivanikiKitchen नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें घर पर चुकंदर का हेयर मास्क बनाने का तरीका बताया है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए चुकंदर, अंडा, आंवला, ऑलिव ऑयल और नींबू की जरूरत पड़ेगी. इसका मिश्रण बालों को पोषण देने के साथ उनकी देखभाल भी करता है.

चुकंदर हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 चुकंदर
  • 1 अंडा या 1 केला
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • आधा नींबू का रस

चुकंदर हेयर मास्क कैसे बनाएं?

चुकंदर का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में अंडा, आंवला पाउडर, ऑलिव ऑयल और नींबू का रस मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें.

चुकंदर हेयर मास्क कैसे लगाएं?

इस हेयर मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले बालों को साफ कर लें. फिर बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं. इसके बाद शॉवर कैप पहन लें और लगभग 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें. फिर किसी शैंपू से बाल धो लें.

चुकंदर हेयर मास्क के फायदे

अंडा- अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूती देने और हेयर फॉल कम करने में मदद करता है. ये बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है.

आंवला पाउडर- आंवला बालों की जड़ों को मजबूत करता है और डैमेज बालों की देखभाल में मददगार माना जाता है. ये बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है.

ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और रूखेपन को कम करने में मदद करता है.

नींबू- नींबू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है और एक्स्ट्रा तेल व डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए 

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की पानी की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 तरीके, बालकनी गार्डन दिखेगा और खूबसूरत

यह भी पढ़ें:- पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chukandar, Hair Mask, Beetroot Hair Mask
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com