Pet Ko Patla Karne Ka Tarika: आज की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण मोटापा और पेट की चर्बी एक आम समस्या बन गई है, खासकर से तोंद और मोटे पेट की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं. हर कोई फिट और पतली कमर और पतला पेट पाने के लिए सघर्ष कर रहा है. पेट की चर्बी घटाने के लिए ड्रिंक्स कारगर हो सकती हैं. खासकर अगर इसे खाली पेट पिया जाए. इसे कम करने के लिए न सिर्फ व्यायाम जरूरी है, बल्कि सही खान-पान और घरेलू उपाय भी मददगार हो सकते हैं. ऐसे ही एक घरेलू उपाय में है – सुबह खाली पेट कुछ खास प्रकार के पानी का सेवन. यहां हम आपको बताएंगे कि कौन-सा पानी आपके पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है और इसे बनाने का सही तरीका क्या है.
पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स | Drink These Drinks To Reduce Belly Fat
नींबू और शहद का पानी
नींबू और शहद का पानी पेट की चर्बी कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है. नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं, शहद प्राकृतिक मिठास और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: भुना हुआ जीरा दूर करेगा पेट के सारे रोग, बढ़ाएगा पाचन शक्ति, पेट करेगा साफ, कब्ज से मिलेगी राहत
बनाने का तरीका:
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें.
- इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं.
- इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं.
- यह मिश्रण न सिर्फ पेट की चर्बी कम करता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है.
मेथी के बीज का पानी
मेथी के बीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने और वजन कम करने में सहायक होते हैं।
बनाने का तरीका:
- रातभर एक चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रखें.
- सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं.
- यह पानी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है.
जीरे का पानी
जीरा न केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि शरीर में वसा को कम करने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, पिचक कर अंदर हो जाएगा पेट
बनाने का तरीका:
- एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा रातभर भिगो दें.
- सुबह इसे उबालकर छान लें और खाली पेट पिएं.
- यह पानी पेट फूलने की समस्या को दूर करता है और तोंद को अंदर करने में मदद करता है.
सौंफ का पानी
सौंफ न केवल पेट की गैस और एसिडिटी को कम करता है, बल्कि वजन घटाने में भी मददगार है.
बनाने का तरीका:
- रातभर एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगो दें.
- सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं.
- यह पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है और वजन कम करने में सहायक होता है.
क्यों है ये पानी असरदार?
इन घरेलू उपायों में शामिल सामग्री प्राकृतिक गुणों से भरपूर होती है. ये न केवल आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करती हैं. साथ ही, इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.
यह भी पढ़ें: दिन में 10 घंटे बैठे रहना दिल के लिए खतरनाक, अमेरिकी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, स्टडी ने बढ़ाई टेंशन
सावधानियां:
- पानी का सेवन नियमित करें और इसे अपने रूटीन में शामिल करें.
- हेल्दी खान-पान और व्यायाम का पालन करें.
- किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लें.
अगर आप इन उपायों को सही तरीके से अपनाएंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होगा और आपकी तोंद अंदर जाने लगेगी. फिट और हेल्दी जीवन के लिए इसे अपनी आदत बनाएं. इसके साथ ही रोज एक्सरसाइज करना और कुछ बैली फैट को टारगेट करने वाले व्यायाम करना भी जरूरी है.
फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए लंग्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं