Honey Water Benefits In Hindi: दिन की शुरूआत हमेशा हेल्दी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए. मगर कुछ लोगों को सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत होती है. अगर आप भी सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं तो आज से ही बंद कर दें क्योंकि, खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं शहद वाला पानी पीने के लाभ.
शहद वाला पानी पीने के फायदे- (Shahad Wala Pani Pine Ke Fayde)
1. वजन घटाने-
गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है. अगर आप भी अपने लटकते पेट से परेशान है तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सर्दियों में त्वचा और एड़ियों का फटना, कैसे करें इसका इलाज, किन चीजों से हो सकता है बचाव

2. पाचन-
गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पाचन प्रक्रिया में मदद मिल सकती है. यह पेट की गैस, अपच और कब्ज की समस्याओं को कम करने में सहायक है.
3. इम्यूनिटी-
शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं.
4. स्किन-
शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और साफ बनाए रख सकते हैं.
5. सर्दी-
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम एक आम समस्या में से एक है. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले की सूजन और कफ की समस्याओं में राहत मिल सकती है.
6. एनर्जी-
अगर आप भी शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं, तो आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. शहद एक प्राकृतिक एनर्जी का सोर्स है. गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को फ्रेशनेस महसूस होती है.
फेफड़ों के आम संक्रमण से कैसे बचें? डॉक्टर से जानें लंग इफेक्शन को ठीक करने के लिए क्या करें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं