विज्ञापन

Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के लिए आजमाएं आसान उपाय, पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें

Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी के मौसम में छत के साथ घर का फर्श भी तपने लगता है. ऐसे में, आप पोछे के पानी में नीचे बताई गई कुछ चीजें मिलाकर फर्श को ज्यादा देर तक ठंडा और फ्रेश बना सकते हैं.

Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के लिए आजमाएं आसान उपाय, पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें
Tips To Keep Floor Cool At Home
AI

Tips To Keep Floor Cool At Home: गर्मी के मौसम में छत के साथ घर का फर्श भी तपने लगता है. खासकर दोपहर के समय टाइल्स और मार्बल पर चलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सिर्फ पंखा या कूलर चलाना काफी नहीं होता है, बल्कि घर की सफाई के तरीके में भी थोड़ा बदलाव करना जरूरी हो जाता है.  ऐसे में, आप पोछे के पानी में नीचे बताई गई कुछ चीजें मिलाकर फर्श को ज्यादा देर तक ठंडा और फ्रेश बना सकते हैं.

पोछे के पानी में मिलाएं गुलाब जल

गर्मी में घर को ठंडक देने के लिए पोछे के पानी में थोड़ा गुलाब जल मिलाया जा सकता है. इससे फर्श साफ होने के साथ घर में हल्की खुशबू भी बनी रहती है. गुलाब जल की महक कमरे को फ्रेश फील देती है और उमस के मौसम में भी घर बंद-बंद नहीं लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिटकरी का पानी भी आ सकता है काम

फिटकरी को पानी में घोलकर पोछा लगाने से फर्श साफ और ठंडा महसूस हो सकता है. यह धूल और चिपचिपाहट को कम करने में भी मदद करता है. ज्यादा मात्रा में फिटकरी न डालें, बस छोटा सा टुकड़ा पानी में घोलना काफी है.

नीम की पत्तियां देंगी फ्रेशनेस

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और फिर उस पानी को पोछे के पानी में मिला दें. इससे घर में नेचुरल फ्रेशनेस रहती है. नीम का पानी खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में फर्श की सफाई के लिए अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Cold Drink Expiry Tips: एक्सपायर हो गई है आपके घर पर रखी हुई कोल्ड ड्रिंक? फेंकने से पहले जान लें ये 5 काम के इस्तेमाल

कपूर से आएगी ठंडी खुशबू

पोछे के पानी में थोड़ा सा कपूर मिलाने से घर में ठंडी और साफ-सुथरी खुशबू आती है. कपूर की महक कमरे को हल्का और फ्रेश बना देती है. ध्यान रखें कि कपूर ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना खुशबू तेज हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

फर्श को ठंडा रखने के लिए दिन में एक बार ठंडे पानी से पोछा लगाना अच्छा रहता है. बहुत ज्यादा केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल न करें. नेचुरल चीजों का सही मात्रा में इस्तेमाल करने से घर साफ, फ्रेश और गर्मी में थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com