Mistakes About Low Carb Diet: हेल्दी डाइट को लगातार बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. डाइट के लाभों को कस्टमाइज करने के तरीकों के बारे में चिंता करने के अलावा, उन गलतियों पर भी ध्यान देना जरूरी है जो डाइट प्रोग्रेस में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं. लो कार्ब डाइट वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली डाइट है. लो कार्ब डाइट में कार्बोहाइड्रेट और शुगर का कम सेवन और डेयरी वसा, मांस और अंडे का सेवन बढ़ाना शामिल है. कुछ लोकप्रिय लो कार्ब डाइट में कीटो डाइट, एटकिंस डाइट, डुकन डाइट आदि शामिल हैं.
लो कार्ब डाइट से जुड़ी गलतियां | Low Carb Diet Mistakes
फलों से न चूकें: लो कार्ब वाली डाइट में कम चीनी का सेवन शामिल होता है. फलों में पाई जाने वाली शुगर का प्रकार फ्रुक्टोज अक्सर लोगों की चिंता का कारण बनता है. हालांकि, अगर इसे कंट्रोल किया जाए तो कोई भी फल का सेवन हानिकारक नहीं होगा. इसलिए लो कार्ब डाइट में फलों को पूरी तरह से छोड़ने से बचें क्योंकि इससे फाइबर, विटामिन सी आदि जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन कम हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
महिलाओं और लड़कियों को किस उम्र में जरूर खाने चाहिए ये 6 फल, जानें कौन सी समस्याओं का करते हैं नाश
बिना किसी बहाने के व्यायाम करें: व्यायाम एक ऐसी गतिविधि है जिसमें महत्वपूर्ण मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है. लो कार्ब डाइट से एनर्जी लेवल कम हो सकता है जिससे डेली टास्क को करना मुश्किल हो सकता है. लो कार्ब डाइट का पालन करने वाले लोग अक्सर व्यायाम छोड़ने के बहाने इसका इस्तेमाल करते हैं. जितना मुश्किल हो सकता है बिना किसी बहाने के नियमित शारीरिक व्यायाम को रूटीन में शामिल करना चाहिए.
कुछ भी सीमा से परे न करें: हार्ड डाइट का पालन करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और लो कार्ब डाइट काफी रिस्ट्रिक्टिव हो सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि आपकी डाइट आपकी हेल्द को बर्बाद न करे और इसे करने की दिशा में शुरूआत में ही खुद को बहुत कठिन नहीं बनाना है.
आपको स्टार्च छोड़ने की ज़रूरत नहीं है: लोग अक्सर लो कार्ब वाली डाइट पर स्टार्च से भरपूर फूड्स को छोड़ देते हैं, जिससे उन्हें कई पोषक तत्वों की कमी का खतरा होता है. ध्यान से खाएं और कम मात्रा में खाएं.
गर्मियों में सिर्फ कूलिंग और एनर्जी ही नहीं देता नारियल पानी, इन 5 स्वास्थ्य लाभों का भी है खजाना
हाइड्रेटेड रहें: लो कार्ब डाइट का पालन करने वाले लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा होता है. इसलिए, पानी की कमी के कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आप हर समय खुद को हाइड्रेटेड रखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं