विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

उम्र से पहले बाल झड़ने के 3 बड़े कारण, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कौन सी गलती कर रहे हैं आप

Premature Hair Loss Causes: बहुत से लोग बालों के झड़ने से परेशान होकर सप्लीमेंट लेने लगते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर होता है नहीं है. न्यूट्रिशनिष्ट लवनीत बत्रा ने बाल झड़ने के पीछे के गहरे कारणों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं वे क्या हैं.

उम्र से पहले बाल झड़ने के 3 बड़े कारण, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कौन सी गलती कर रहे हैं आप
Premature Hair Loss Causes: बालों का झड़ना और गंजापन किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसा हो सकता है.

Premature Hair Loss Causes: बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. आजकल की लाइफस्टाइल, पर्यावरण और खानपान का असर हमारे बालों पर भी पड़ रहा है. छोटी उम्र से ही युवाओं में बालों के झड़ने की समस्या देखने को मिल रही है. बालों का झड़ना और गंजापन किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसा हो सकता है. एक दिन में लगभग 50-100 बाल झड़ना पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन जब यह बहतु ज्यादा होता है, तो आमतौर पर सतह के नीचे कुछ और हल चल हो रही होती है. जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों होता है? हाल ही में इंस्टाग्राम वीडियो में, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बालों के झड़ने के पीछे के सामान्य कारणों को बताया है - तब भी जब आप सप्लीमेंट ले रहे हों.

वीडियो में, वह पूछती हैं, "क्या आप बालों के झड़ने से जूझ रहे हैं? अगर आपने बायोटिन सप्लीमेंट्स, प्याज का तेल लगाने की कोशिश की है, लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा है."

वह बताती हैं, "आपको 3 चीजों को चेक करने की जरूरत है," और वे हैं

1. कम प्रोटीन का सेवन

लोवनीत इस सवाल पर जोर देती हैं, "क्या आप पर्याप्त प्रोटीन खा रहे हैं?" और बताती हैं कि प्रतिदिन कम से कम 80-100 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है. वह बताती हैं कि बाल प्रोटीन (केराटिन) से बने होते हैं और आपकी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन के बिना, आपका शरीर जरूरी काम को प्राथमिकता देता है - जिससे बालों की ग्रोथ पीछे छूट जाती है.

यह भी पढ़ें: सभी ड्राई फ्रूट फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, दिखने में कैप्सूल जैसा, कीमत सबसे ज्यादा, फायदे अनेक

2. हॉरमोन असंतुलन

पोषण विशेषज्ञ कुछ हॉरमोन जैसे कि थायरॉयड हॉरमोन, कोर्टिसोल लेवल, एस्ट्रोजन लेवल और एंड्रोजन की जांच करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये सभी बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. गर्भावस्था के बाद या थायरॉयड समस्याओं के दौरान DHT या अन्य हॉरमोन में होने वाले सूक्ष्म बदलाव बालों के झड़ने को ट्रिगर कर सकते हैं.

3. खराब गट हेल्थ

लवनीत बताती हैं कि अगर आपकी आंत पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर रही है, तो सबसे अच्छे सप्लीमेंट भी मदद नहीं करेंगे. पोषक तत्वों के अवशोषण और हॉरमोन संतुलन के लिए गट हेल्थ जरूरी है.

4. क्रोनिक स्ट्रेस

विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि कैसे हाई स्ट्रेस से पीड़ित होने से बाल आराम की अवस्था में चले जाते हैं, जिससे बालों का झड़ना बढ़ जाता है और नए बालों का विकास धीमा हो जाता है.

यह भी पढ़ें: कॉफी पीने से महिलाओं को मिलता है ये गजब का फायदा, जानिए कब पीना ज्यादा फायदेमंद है

"बालों का झड़ना हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप क्या खाते हैं - यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर क्या अवशोषित कर सकता है, संतुलित कर सकता है और प्रभावी रूप से उपयोग कर सकता है," पोषण विशेषज्ञ ने बताया.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premature Hair Loss Causes, Nutritionist Lavneet Batra, Hair Fall Mistakes, How Diet Affects Hair Health, Common Mistakes Leading To Excessive Hair Fall, Best Nutrients To Prevent Premature Hair Loss, Protein Deficiency, Hair Thinning Explained, Hormonal Imbalance, Hair Loss Reason, Gut Health, Hair Growth Connection, Tips To Stop Hair Fall Naturally, Balo Ke Jhadne Ke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com