विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

सभी ड्राई फ्रूट फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, दिखने में कैप्सूल जैसा, कीमत सबसे ज्यादा, फायदे अनेक

Chilgoza Ke Fayde: छोटे, कैप्सूलनुमा आकार के इस ड्राई फ्रूट में कई विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं चिलगोजा खाने के 7 बेहतरीन फायदे.

सभी ड्राई फ्रूट फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, दिखने में कैप्सूल जैसा, कीमत सबसे ज्यादा, फायदे अनेक
Chilgoza Health Benefits: ये पोषण से भरपूर एक कीमती ड्राई फ्रूट है.

Chilgoza Ke Fayde: हम सभी पहले ही काजू, बादाम और किशमिश को ही सबसे बेस्ट नट्स के रूप में पहचानते हैं. लेकिन कई और भी नट्स हैं जो न सिर्फ बादाम, पिस्ता से महंगे हैं बल्कि स्वाद और फायदों में कहीं आगे हैं. चिलगोजा उन्हीं में से एक है. इसे पाइन नट्स भी कहा जाता है. ये पोषण से भरपूर एक कीमती ड्राई फ्रूट है. यह हिमालयी क्षेत्रों और पश्चिमी देशों में पाया जाता है और इसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे ड्राई फ्रूट्स में होती है. छोटे, कैप्सूलनुमा आकार के चिलगोजा में कई विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं चिलगोजा खाने के 7 बेहतरीन फायदे.

चिलगोजा खाने के फायदे (Chilgoza Khane Ke Fayde)

1. दिल की सेहत को मजबूत बनाता है

चिलगोजा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है. यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और हार्ट को मजबूत बनाता है.

यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले या उठने के तुरंत बाद इस तरीके से फेस पर लगाएं फिटकरी, टैनिंग होगी दूर तुरंत मिलेगा ग्लो

2. वजन घटाने में मददगार

इसमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे बहुत ज्यादा खाने की आदत कम होती है. मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

3. दिमागी शक्ति बढ़ाने में सहायक

चिलगोजा में मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन ई होते हैं, जो याददाश्त को तेज करने और ब्रेन की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से तनाव और डिप्रेशन से भी राहत मिलती है.

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है

इसमें मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन के हड्डियों को मजबूत और सक्रिय बनाए रखते हैं. ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ो के दर्द में भी फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों को नहीं करनी चाहिए रनिंग, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

5. स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखता है

विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं. बालों की ग्रोथ बढ़ाने और ड्राई स्कैल्प की समस्या दूर करने में मदद करता है.

6. इम्यूनिटी को बढ़ाता है

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. सर्दी-खांसी और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाने में मदद करता है.

7. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है. इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है.

यह भी पढ़ें: पनीर, अंडे कुछ नहीं खाते, तो प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए भुने चने से बनाएं सत्तू वाली ये हेल्दी ड्रिंक

कैसे करें चिलगोजा का सेवन?

रोज 5-6 चिलगोजा कच्चे या भुने हुए खाएं. इसे सलाद, स्मूदी या ड्राई फ्रूट मिक्स में मिलाकर खाया जा सकता है. दूध या शहद के साथ खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं.

चिलगोजा एक सुपरफूड है, जो दिल, दिमाग, हड्डियां, त्वचा, बाल, इम्यूनिटी और डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे अपनी डाइट में शामिल करें और बेहतर सेहत और ऊर्जावान बने रहें.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chilgoza Health Benefits, Pine Nuts Benefits, Chilgoza Khane Ke Fayde, Best Dry Fruits, Most Expensive Dry Fruit, Best Ways To Consume Chilgoza, Pine Nuts For Heart, How Chilgoza Boosts Immunity, Uses Of Chilgoza In Ayurveda, Dry Fruits That Enhance Overall Wellness, Benefits Of Chilgoza, Chilgoza Price, Chilgoza Benefits For Female, Pinenuts Price, Heart Ke Liye Chilgoz, Pine Nuts For Heart Patient, Expensive Dry Fruits In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com