विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

कॉफी पीने से महिलाओं को मिलता है ये गजब का फायदा, जानिए कब पीना ज्यादा फायदेमंद है

Benefits of Drinking Coffee: हार्वर्ड की शोधकर्ता डॉ. सारा महदवी द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि मिड एज में कॉफी पीने से महिलाओं में हेल्दी एजिंग में मदद मिलती है.

कॉफी पीने से महिलाओं को मिलता है ये गजब का फायदा, जानिए कब पीना ज्यादा फायदेमंद है
Benefits of Drinking Coffee: हेल्दी एजिंग को बढ़ावा देती है कॉफी.

Benefits of Coffee: कॉफी दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है. यह एक बेहतरीन मॉर्निंग ड्रिंक है, जिसे अक्सर एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए पिया जाता है. सही मात्रा में कॉफी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. जो महिलाएं कॉफी पीती हैं, उन्हें सुबह कॉफी पीने से कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं. हार्वर्ड की शोधकर्ता डॉ. सारा महदवी द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मिड एज में कॉफी पीने से महिलाओं में हेल्दी एजिंग में मदद मिलती है.

सोमवार को अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किए गए अध्ययन के अनुसार, सुबह कॉफी का एक कप महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ-साथ चुस्त, मजबूत और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है. शोधकर्ताओं को चाय और डिकैफ़ कॉफी पीने वालों में ये लाभ नहीं मिले. उन्होंने यह भी नोट किया कि ज्यादा कोला पीने से हेल्दी उम्र बढ़ने की संभावना काफी कम हो जाती है. हालांकि, अध्ययन की अभी तक सहकर्मी समीक्षा या प्रकाशन नहीं हुआ है.

कॉफी पीने के क्या फायदे हैं? (Benefits of Drinking Coffee?)

1. एनर्जी लेवल को बढ़ाता है

कॉफी अपनी कैफीन सामग्री के कारण सतर्कता बढ़ाने और थकान से लड़ने की क्षमता के लिए जानी जाती है. इसलिए, ज्यादा व्यक्ति पूरे दिन प्रोडक्टिविटी में सुधार करने के लिए सुबह के समय कॉफी का सेवन करते हैं.

यह भी पढ़ें: सभी ड्राई फ्रूट फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, दिखने में कैप्सूल जैसा, कीमत सबसे ज्यादा, फायदे अनेक

2. वजन घटाने में मदद कर सकता है

कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट बर्न करने में सहायता कर सकता है जो हेल्दी डाइट और व्यायाम के साथ वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है.

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करती है. इसलिए भी कॉफी पीने की सलाह दी जाती है.

4. लिवर के लिए फायदेमंद

कॉफी आपके लिवर के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक्स में से एक है. रेगुलर कॉफी का सेवन लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर रोग जैसी लिवर की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है.

5. हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि मध्यम मात्रा में कॉफी पीने वालों को हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है, संभवतः ब्लड वेसल्स और ब्लड सर्कुलेशन पर इसके लाभकारी प्रभावों के कारण.

6. एथलेटिक परफॉर्मेंस

कॉफी का सेवन अक्सर शारीरिक प्रदर्शन और धीरज को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, खासकर जब व्यायाम करने से पहले इसका सेवन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में रामबाण है ये फल और इसके पत्ते, ब्लड शुगर लेवल रखता है कंट्रोल, शुगर रोगी जरूर खाएं

7. टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करता है

अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से कॉफी का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

कॉफी कुछ प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है. हालांकि, इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. बहुत ज्यादा कैफीन लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Benefits Of Coffee For Women, Best Time To Drink Coffee, How Coffee Supports Women's Well-Being, Coffee For Healthy Aging For Women, Science-Backed Benefits Of Coffee, Why Women Should Drink Coffee Daily, Caffeine Effects On Women's Health, Morning Coffee Benefits, How Coffee Helps In Metabolism & Fat Burning, Expert Insights On Coffee & Women's Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com