गुरमीत राम रहीम को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा
- रेप के मामले में दोषी पाया गया राम रहीम
- सरकार की ओर से मिली थी 'जेड प्लस' सुरक्षा
- अदालत में भी इसी सुरक्षा घेरे में आया था राम रहीम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है. रेप के मामले में दोषी करार दिए गए राम -रहीम के खिलाफ अब कानून ने शिकंजा शुरू कर दिया है. हरियाणा की हर सरकार में अभी तक अपनी पहुंच का फायदा उठाने वाले राम रहीम की अकूत संपत्ति भी अब एजेंसियों की नजर में है. पंचकूला कोर्ट के फैसले के बाद जिस तरह से उनके समर्थकों ने उत्पात मचाया था, उससे नाराज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सरकारी संपत्ति की नुकसान की भरपाई इन लोगों की संपत्ति कुर्क करके ली जाएगी.
जानें, रेप के दोषी बाबा राम रहीम की रोहतक जेल में कैसे बीती पहली रात
हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस धेसी ने जानकारी देते हुए बताया कि राम रहीम को मिला जेड प्लस घेरा वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि जेल में राम रहीम को कोई खास सुविधा दी जा रही है. धेसी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'डेरा प्रमुख को कल गिरफ्तार किए जाने के साथ ही, उनकी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा वापस ले ली गयी.’ उन्होंने कहा, ‘उनसे एक आम कैदी जैसा सुलूक किया जा रहा है. ऐसी खबरें थीं राम रहीम को एयर कंडीशनर दिया गया है, ऐसा कुछ नहीं है. जहां तक खाने की बात है, उसे वही खाना दिया जा रहा है जो दूसरे कैदियों को मिलता है.’ कल फैसले से पहले राम रहीम अदालत में पेशी के लिए सिरसा से एक काफिले में पंचकूला पहुंचा था. वह हरियाणा पुलिस के कर्मियों और अपने निजी कमांडो के सुरक्षा घेरे में वहां आया था. दोषी करार दिए जाने के बाद उसे रोहतक के सुनारिया के एक जेल में बंद कर दिया गया.
वीडियो : डेरा के आसपास पहुंची सेना
इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (कारागार) केपी सिंह ने भी राम रहीम को विशेष सुविधाएं देने की बात से इनकार किया था. उन्होंने डेरा प्रमुख को जेल में सुरक्षित रखने को चुनौती बताते हुए कहा, ‘इस वजह से ही हमने जेल के अंदर व्यवस्थाएं की हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान ना पहुंचाए. जेल के बाहर हमने स्थानीय प्रशासन से इलाके की सुरक्षा का अनुरोध किया है और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है.’
इनपुट- भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं