विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

डेरा प्रमुख को सजा सुनाने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी सुनवाई

दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का सिंह को दोषी ठहराने वाले फैसले में उल्लेख किया गया है कि सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी.

डेरा प्रमुख को सजा सुनाने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी सुनवाई
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम.
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनाई जाने वाली सजा पर फैसला करने के लिये सुनवाई 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी. डेरा प्रमुख को पंचकूला में सीबीआई अदालत ने बलात्कार का दोषी ठहराया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने बताया कि दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का सिंह को दोषी ठहराने वाले फैसले में उल्लेख किया गया है कि सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी.

पंचकूला स्थित अदालत के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में सीबीआई के वकील एच पी एस वर्मा ने कहा कि सजा 28 अगस्त को सुनाई जाएगी. डेरा प्रमुख को सात साल के कारावास से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम मामला : इन 10 कारणों से भड़की हिंसा, हुआ करोड़ों का नुकसान

डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के साथ ही उनके समर्थकों द्वारा की गई हिंसा में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें : जानें, क्या है डेरा सच्चा सौदा और यहां के प्रमुखों की पूरी कहानी

सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बलात्कार का दोषी ठहराया. यह मामला अनाम लिखित शिकायत के आधार पर 2002 में दर्ज किया गया था.
VIDEO: दोषी बताए जाने के बाद हिंसा

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गुरमीत राम रहीम ने दो महिला अनुयायियों का यौन शोषण किया था. (भाषा की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com