गुरुग्राम:
प्रथम प्रवासी हरियाणा दिवस गुरुग्राम में शुरू हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन करीब 300 देशों से आए हरियाणा मूल के 400 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश में बसे हरियाणा मूल के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना और राज्य के विकास में योगदान देना है.
प्रवासी हरियाणवियों ने दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम आज किंगडम ऑफ ड्रीम्स में शुरू हुआ.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, सांसद सुभाष चंद्रा, भाजपा के हरियाणा मामलों के पार्टी के प्रभारी अनिल जैन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और अन्य प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में उपस्थित थीं. क्रिकेटर कपिल देव तथा हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रवासी हरियाणा दिवस, Pravasi Haryana Diwas, Gurugram, गुरुग्राम, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल