विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2017

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन : रोहतक के कई हिस्सों में धारा 144 लागू

हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन : रोहतक के कई हिस्सों में धारा 144 लागू
पिछले साल जाट आंदोलन के हिंसक होने के बाद सड़कों पर पुलिस बल...
चंडीगढ़: हरियाणा में जाटों के एक धड़े द्वारा 29 जनवरी से आरक्षण आंदोलन का एक और चरण शुरू करने का आह्वान किए जाने के मद्देनजर रोहतक जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के कई हिस्सों में धारा 144 लगा दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि शहर में रेलवे स्टेशनों सहित राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से करीब 500 मीटर की दूरी में पांच या उससे अधिक लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

हरियाणा सरकार ने राज्य में 7,000 होमगार्डों की तैनाती के अलावा केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 55 कंपनियों की मांग की है. पिछले साल इसी तरह के आंदोलन में 30 लोगों की मौत हो गई थी और व्यापक तोड़फोड़ की घटनाएं हुयी थीं.

इस हिंसा में रोहतक और सोनीपत एवं झज्जर सहित इसके कुछ पड़ोसी जिले बुरी तरह प्रभावित हुए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, रोहतक, जाट आंदोलन, धारा 144, Haryana, Rohtak, Jaat Andolan, Section 144
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com