विज्ञापन

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, रात के अंधेरे में 22 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की मौत

हिमाचल में रात के अंधेरे में बड़ा सड़क हादसा हो गया. कुल्लू के सोज्झा के पास एक बस खाई में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है. बस में 22 यात्री सवार थे जिनमें 18 को बचा लिया गया है.

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, रात के अंधेरे में 22 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की मौत
himachal kullu bus accident
  • कुल्लू के सोज्झा के पास एक बस खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हुई और 18 यात्रियों को बचाया गया
  • बस में कुल 22 यात्री सवार थे जिनमें 20 वयस्क और दो बच्चे शामिल थे जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए
  • प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुल्लू:

हिमाचल में रात के अंधेरे में बड़ा सड़क हादसा हो गया. कुल्लू के सोज्झा के पास एक बस खाई में गिर गई जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है. बस में 22 यात्री सवार थे जिनमें 18 को बचा लिया गया है और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. प्रशासन,पुलिस, राजस्व विभाग,अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार सोज्झा के पास एक बस सड़क से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.इस वाहन में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे. इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CH) बंजार भेज दिया गया है.अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.

प्रशासन और स्थानीय लोगों का सराहनीय काम

प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.स्थानीय निवासियों ने भी तुरंत मदद की और उनकी भूमिका सराहनीय रही. फिलहाल तलाशी और शिनाख्त का काम जारी है.अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें-    हिमाचल: अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड, अटल टनल-लाहौल में बर्फबारी ; अगले 4 दिन का जानें मौसम

यह भी पढ़ें- हिमाचल की शान है पहाड़ी Bread Siddhu, जानें महत्व और इसे बनाने का तरीका
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com