डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम.
- रेप के दोषी राम रहीम जेल में बंद हैं.
- इनके पास अवैध धन होने की जांच चल रही है
- ईडी इस मामले की जांच कर रही है.
पंचकूला:
दो साध्वियों से रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने इंक्वायरी शुरू कर दी है. ईडी के अफसर पंचकूला एसआईटी से दो बड़े बैग भरकर डॉक्युमेंट्स ले गए. इनमें डेरे की हरियाणा के 11 जिलों समेत 7 राज्यों में प्रॉपर्टी, लेन-देन और इंटरेस्ट पर दी गई करोड़ों की रकम से जुड़े कागजात हैं. हुडा को भी लेटर भेजकर उन साइट्स की जानकारी मांगी है जो डेरे को अलॉट की गईं. 25 अगस्त को बाबा को सजा होने के बाद डेरे में डॉक्युमेंट्स खत्म किए गए थे. कुछ कागजात लेकर हनीप्रीत फरार हो गई थी, लेकिन अब सारे डॉक्युमेंट्स ईडी के पास पहुंच चुके हैं.
जमीन के हलफनामे व अन्य लेन-देन की डिटेल जो ईडी के हाथ लगे हैं वे कुछ इस प्रकार हैं. इन बैगों में सिरसा के साथ हरियाणा के 11 जिलों में प्रॉपर्टी के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और दो अन्य स्टेट्स में मौजूद बाबा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज हैं. इनमें जमीन के डॉक्युमेंट्स के तौर पर हलफनामे, रजिस्ट्री और बयाना आदि से जुड़े कागजात भी हैं. एमएसजी के नाम से बनाई गई फर्मों के लेन-देन, फर्जी बिल, रिसीविंग, करोड़ों रुपए के लेन देन की डिटेल है. डॉक्युमेंट्स डेरे के कुछ खास अनुयायियों के नाम से बनाई गई फर्मों के पेपर्स भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : रेप के मामले में जेल में बंद राम रहीम के उत्तराधिकारी पर कोई जल्दबाजी नहीं
इसके साथ ही ईडी को भरोसा है कि जांच के दौरान जो हार्ड डिस्क उन्हें प्राप्त हुई थी उससे भी इन्हें फायदा मिलेगा. जांच एजेंसी का मानना है कि इससे उन्हें कुछ अहम जानकारी मिलेगी. फिलहाल यह हार्ड डिस्क हरियाणा पुलिस के पास है. हरियाणा पुलिस हार्ड डिस्क को रिकवर कर डाटा ईडी को देगी. यह वही डिस्क है जो पुलिस को डेरे से टूटी हुई मिली थी.
VIDEO: राम रहीम की संपत्ति पर खास रिपोर्ट
उसे डेवलप कर कुछ डाटा दिया गया है. इसमें रुपयों के लेनदेन की जानकारी तो है, लेकिन वो पूरी तरह से साफ नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं