डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ( फाइल फोटो )
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख खुद पेश होंगे अदालत में
- सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम
- अर्द्धसैनिकों बलों की 167 कंपनियां तैनात
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर रेप केस के मामले में पंचकूला की अदालत 25 अगस्त ( शुक्रवार) को फैसला सुनाएगी. सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक डेरा प्रमुख खुद ही कोर्ट में पेश होंगे. पुलिस को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है. फ़ैसले से पहले हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट है. दोनों राज्यों में पूरी तरह से बंद के हालात हैं. हालांकि सेना को बुलाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सेना के संपर्क में है. अब तक चंडीगड़, हरियाणा और पंजाब में पैरामिलिट्री फॉर्सेज की 167 कंपनिया तैनात की गई हैं. 10 और कंपनियों की मांग की गई है. डेरा के नाम पर जो भी लाइसेंसी हथियार हैं उन्हें पुलिस थानों में जमा कराया जा रहा है. सरकार अपनी तरफ से कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाह रही है. सूत्र बताते हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो कुछ और इलाकों में कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है.
पढ़ें, रहस्य से कम नहीं है डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम का जीवन, पढ़ें- 13 ऐसी बातें जो कर देंगी आपको हैरान
पेट्रोल पंपों को मनाही
पंजाब और हरियाणा सरकारों ने पेट्रोल पंपों पर खुले में तेल नहीं बेचने के आदेश जारी किए हैं. एक पेट्रोल पंप के मैनेजर रोहताश ने बताया कि प्रशासन ने सभी पंप मालिकों को बोतल, कैनी में पेट्रोल व डीजल नही देने के आदेश दिए हैं, जिसका वे सख्ती से पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को डीज़ल केवल अस्पताल के लिए ही दे रहे हैं. प्रशासन को आशंका है कि राम रहीम के समर्थक उपद्रव कर सकते हैं.
वीडियो : बाबा के लिए दीवाने हैं उनके भक्त

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं