विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2016

सिरसा एयर बेस के सुरक्षा प्रभारी विंग कमांडर मृत पाए गए, सिर में गोली लगने का जख्म

सिरसा एयर बेस के सुरक्षा प्रभारी विंग कमांडर मृत पाए गए, सिर में गोली लगने का जख्म
भारतीय वायुसेना मुख्यालय की फाइल तस्वीर
सिरसा (हरियाणा): वायुसेना के एक विंग कमांडर और सिरसा स्थित एयर बेस के सुरक्षा प्रभारी को मृत पाया गया. उनके सिर में गोली लगने का जख्म है और इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है.

वायुसेना सूत्रों ने बताया कि विंग कमांडर आर तिवारी को बुधवार सुबह एयर बेस में मृत पाया गया. इस स्थान पर सुखोई 30 एमकेआई को रखा जाता है. सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिरसा, सिरसा एयरबेस, हरियाणा, विंग कमांडर, वायुसेना, एयर फोर्स अफसर, Sirsa, Haryana, Air Force Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com