- गुजरात के वडोदरा में 21 फरवरी को 19 वर्षीय युवक आदित्य कुमार राजेंद्रभाई परमार की बाइक दुर्घटना में मौत
- युवक बाइक तेज गति से चला रहा था और स्टीयरिंग का नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई
- हादसा पानीगेट पुलिस स्टेशन इलाके के दूधेश्वर सोसायटी के सामने एक प्राइवेट पेट्रोल पंप के बाहर हुआ
जिंदगी अनिश्चित है,यहां कब कैसे और कहां क्या हो जाए कुछ पता नहीं चलता. ताजा मामला गुजरात के वडोदरा शहर से है. यहां पानीगेट पुलिस स्टेशन इलाके में भयानक हादसा हो गया. इस इलाके से एक युवक गुजर रहा था तभी उसने बाइक पर से अपमा नियंत्रण खो दिया और पेट्रोल पंप की हवा भरने वाली मशीन से टकरा गया, जिससे युवक की मौत हो गई. पूरी घटना का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है.
क्या है पूरा मामला?
मामला 21 फरवरी की दोपहर का है. वडोदरा कलाली गांव के चाणक्य नगरी के रहने वाले आदित्य कुमार राजेंद्रभाई परमार (उम्र 19), शहर के महावीर चौराहे से पानीगेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान, युवक अपनी बाइक तेज स्पीड में चला रहा था और तभी स्टीयरिंग से कंट्रोल खो बैठा. इसके बाद वह सीधे दूधेश्वर सोसायटी के ठीक सामने एक प्राइवेट पेट्रोल पंप के बाहर लगी एयर-मशीन से टकरा गया और उसकी मौत हो गई. 1 मिनट 27 सेकेंड का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और वाकई दिल दहला देने वाला है.
पेट्रोल पंप पर टकराई बेकाबू बाइक
— NDTV India (@ndtvindia) February 25, 2026
वडोदरा शहर के पानीगेट पुलिस स्टेशन इलाके में एक युवक पानीगेट पुलिस स्टेशन इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान अचानक बाइक की स्टीयरिंग से उसका कंट्रोल खो गया और वह पेट्रोल पंप की हवा भरने वाली मशीन से टकरा गया, जिससे युवक की मौत हो गई. पूरी घटना का… pic.twitter.com/IwJqVMA3K7
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं