विज्ञापन

सूरत में शराब ठिकाने पर AAP की रेड, बच्चों से बिकवाई जा रही है शराब

सूरत के लिंबायत इलाके में आम आदमी पार्टी की रेड के दौरान कथित शराब के ठिकाने से नाबालिग बच्चों से शराब बिकवाए जाने का दावा सामने आया है.

सूरत में शराब ठिकाने पर AAP की रेड, बच्चों से बिकवाई जा रही है शराब
नगर पालिका चुनाव से पहले सूरत में हलचल तेज
  • सूरत के लिंबायत इलाके में आम आदमी पार्टी ने नाबालिग बच्चों से शराब बिकवाए जाने का वीडियो जारी किया है
  • AAP का दावा है कि बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाता और वे रोजाना शराब बेचने का काम करते हैं
  • बच्चों ने बताया कि यह अवैध शराब का ठेका विशाल नाम के व्यक्ति का है जो यह कारोबार चला रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सूरत:

गुजरात के सूरत में नगर पालिका चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो चुकी है. यहां लिंबायत इलाके से सामने आए एक मामले को आम आदमी पार्टी ने बड़ा खुलासा बताते हुए सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. AAP पार्टी के कार्यकर्ताओं की रेड के दौरान कथित देशी शराब के एक ठिकाने से जुड़े वीडियो में नाबालिग बच्चों से शराब बिकवाए जाने का दावा किया गया है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है.

लिंबायत में AAP की रेड, चौंकाने वाली तस्वीरें

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, लिंबायत में की गई इस रेड के दौरान बेहद चौंकाने वाली स्थिति सामने आई. पार्टी का दावा है कि यहां नाबालिग बच्चों से खुलेआम शराब बिकवाई जा रही थी. इस दौरान जब AAP कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे स्कूल नहीं जाते और रोजाना इसी ठिकाने पर शराब बेचने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें : Gujarat RTE Admission 2026: अब प्राइवेट स्कूलों में फ्री पढ़ेगा आपका बच्चा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से भरें Form

बच्चों ने बताए ठेके से जुड़े दावे

AAP का कहना है कि बच्चों ने यह भी बताया कि यह शराब का ठेका ‘विशाल' नाम के व्यक्ति का है, जो इस कथित अवैध धंधे को चला रहा है. पार्टी के अनुसार, यह मामला सिर्फ कानून उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करता ह. AAP ने इस पूरे मामले को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बताते हुए कहा कि जहां सरकार को बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए, वहीं उन्हें अवैध कामों में लगाया जा रहा है. पार्टी ने आरोप लगाया कि शहर में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं कमजोर हैं, जबकि शराब का नेटवर्क बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है.

AAP नेता का बयान

रेड का नेतृत्व करने वाले AAP नेता श्रवण जोशी ने इस घटना को सरकार की नाकामी का उदाहरण बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री भले ही लोगों से समस्याएं बताने की बात करते हों, लेकिन सूरत की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है. AAP ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और बच्चों को सुरक्षित माहौल के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और AAP इसे चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार पर लगातार दबाव बना रही है.

ये भी पढ़ें ; 10 रुपए नहीं दिए तो मार डाला, गुजरात के नर्मदा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com