गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल
- सौरभ पटेल से लिया जाएगा वित्त मंत्रालय
- अमित शाह से हुई नितिन पटेल की बातचीत
- नितिन पटेल ने संभाला कामकाज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
गुजरात में बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को मनाने के लिए उनको मनचाहा वित्त मंत्रालय देने का फैसला किया है. इससे पहले सौरभ पटेल को यह मंत्रालय दिया गया था. लेकिन इससे नितिन पटेल नाराज हो गए थे. उन्होंने इसे आत्मसम्मान ठेस बताया था और सरकार का कामकाज संभालने से इनकार कर दिया था. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत करने के बाद वह मान गए और उनको वित्त मंत्रालय देने का वादा किया गया.
नितिन पटेल के बाद अब वडोदरा से विधायक योगेश पटेल भी नाराज, कहा- 7वीं बार विधायक बनने के बाद भी कुछ न मिला
बता दें कि वित्त मंत्रालय पिछली आनंदीबेन पटेल और विजय रुपाणी की सरकार में नितिन पटेल के पास ही था. पिछली बार वित्त, शहरी विकास, उद्योग और राजस्व जैसे दमदार मंत्रालयों चलाने वाले नितिन पटेल को इस बार कम अहमियत वाले स्वास्थ्य, सड़क-भवन जैसे मंत्रालय मिले हैं.
वीडियो : नितिन पटेल हो गए थे नाराज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं