विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

गुजरात : दंगा करने को लेकर एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक सहित 7 अन्य गिरफ्तार

गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक कंधाल जडेजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

गुजरात : दंगा करने को लेकर एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक सहित 7 अन्य गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • दंगा करने को लेकर एनसीपी के विधायक गिरफ्तार.
  • एनसीपी विधायक कंधाल जडेजा के साथ अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं.
  • गुजरात में इस बार एनसीपी से इकलौते विधायक हैं जडेजा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक कंधाल जडेजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने पोरबंदर जिले में कथित तौर पर दंगा करवाया और एक पुलिस अधिकारी की पिटाई की है. बता दें कि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में राकांपा (एनसीपी) से जीतने वाले जडेजा एकमात्र विधायक हैं. 

पुलिस अधीक्षक शोभा भुटादा ने कहा कि ‘गॉडमदर’ एवं दिवंगत संतोखबेन जडेजा के विधायक पुत्र और सात अन्य को पोरबंदर में रानावाव पुलिस थाने में दंगा करने, एक अधिकारी की पिटाई करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है. कंधाल जडेजा, उनके दो भाई- करन जडेजा और कना जडेजा तथा करीब एक दर्जन अन्य लोग रानावाव पुलिस थाने में कल सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर जबरन घुसे. उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सामत गोगान की पिटाई की, जो उनके और अन्य के हमले के डर से वहां पनाह लिए हुए थे. 

यह भी पढ़ें - चुनावी नतीजों के बाद अब इस मामले में हार्दिक पटेल पर दर्ज हुई प्राथमिकी...  

रानावाव पुलिस थाना निरीक्षक एनडी परमार ने बताया, ‘आरोपी ने गोगान और वहां मौजूद पुलिस थाना अधिकारी की पिटाई की. इसके बाद उन्होंने हंगामा किया और पुलिस थाने में रखे एक टेलीफोन को क्षतिग्रस्त कर दिया.’ परमार ने बताया कि जडेजा हालिया विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर गोगान से नाराज थे और उनकी तलाश कर रहे थे. उस वक्त गोगान ने पुलिस थाने में पनाह ले रखी थी. उन्होंने बताया कि गोगान ने कथित तौर पर जडेजा की इच्छा के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने की कोशिश की थी लेकिन बाद में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था.

यह भी पढ़ें - 'पाक कनेक्‍शन' वाले बयान पर कांग्रेस का हंगामा, वेंकैया बोले- कोई माफी नहीं मांगेगा

हालांकि, यह बात खत्म नहीं हुई, बल्कि हमले तक जा पहुंची. जडेजा और अन्य पर आईपीसी की धारा 143 ( गैरकानूनी रूप से एकत्र होना), 147 (दंगा करना), 504 ( इरादतन अपमान करना), 427 ( छोटी मोटी नुकसान पहुंचाना), 332 ( लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए चोट पहुंचाना) और 186 ( लोकसेवक को रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

VIDEO: क्या राजनीति में भाषा का स्तर गिरता जा रहा है ? (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com