लापता शावक की तस्वीर
अहमदाबाद:
गुजरात के अमरेली जिला के राजुला इलाके से दो शेर के बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस इलाके के दो शावक करीब 15 दिनों से गायब हैं. ये दोनों शावक एक ही परिवार के सदस्य हैं. जब स्थानीय लोगों ने शेर के जोड़े को बिना बच्चों के पिछले काफी दिनों से देखा, जो उन्होंने दोनों शावकों के गायब होने की खबर प्रशासन को दी.
हालांकि, अभी तक शावकों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. प्रशासन शावकों की तलाश में जुटा है, मगर उन्हें भी नहीं पता है कि आखिर ये शावक गये तो गये कहां...
VIDEO: गुजरात के गीर के जंगलों में नौ शेर एक साथ पी रहे पानी, देखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं