विज्ञापन
This Article is From May 15, 2020

गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत

Gujarat Coronavirus Updates: गुजरात में शुक्रवार को 282 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अभी  तक 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं.

गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,932 हुई, अभी तक 606 लोग की मौत
Gujarat Coronavirus Updates: गुजरात में अभी  तक 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं
अहमदाबाद:

Gujarat Coronavirus Updates: गुजरात में कोविड-19 के 340 नए मामले आने के साथ ही शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,932 हो गई. राज्य की प्रधान सचिव, स्वास्थ्य जयंती रवि ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 606 हो गई है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 282 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में अभी  तक 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. कोविड-19 पर गुजरात की स्थिति हैं- अभी तक कुल 9,932 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, 340 नए मामले आए हैं, संक्रमण से 606 लोग की मौत हुई है, 4,035 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 5,291 लोग का इलाज चल रहा है. राज्य में अभी तक कोविड-19 के 1,27,859 नमूनों की जांच की गई है

अगर देशभर की बात करें तो देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 82 हजार के करीब पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2649 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 81970 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3967 नए मामले सामने आए हैं और 100 लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं. इस बीमारी से अब तक 27920 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, रिकवरी रेट लगातार सुधर कर 34.06  प्रतिशत पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है, जो 17 मई तक प्रभावी रहेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com